September 2023 Scorpio Horoscope: वृश्चिक राशि के लिए सितंबर महीने का राशिफल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Aug, 2023 09:12 AM

आज बात करेंगे सितंबर का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? चंद्रमा 1 सितंबर के दिन कुम्भ राशि में रहेंगे। चौथे भाव में शनि और चंद्रमा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2023 Scorpio Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? चंद्रमा 1 सितंबर के दिन कुम्भ राशि में रहेंगे। चौथे भाव में शनि और चंद्रमा का गोचर हो रहा है। इसका मतलब आप शनि की ढैया से गुजर रहे हैं और ये शुभ गोचर नहीं है। गुरु छठे भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं लेकिन राहु छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। शुक्र का गोचर नौवें स्थान से हो रहा है और ये शुभ है। सूर्य दसवें भाव से गोचर कर रहे हैं और ये भी शुभ है। केतु बारहवें भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। शुक्र भाग्य स्थान में चल रहे हैं और 4 सितंबर को मार्गी हो जाएंगे। 4 सितंबर को गुरु वक्री हो जाएंगे छठे भाव में। सूर्य 17 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। ग्यारहवें भाव में भी सूर्य का गोचर शुभ होता है। बुध 15 सितंबर को उदय और मार्गी हो जाएंगे।

Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म भाव के स्वामी सूर्य मार्गी हो जाएंगे। सूर्य करियर के कारक और स्वामी भी हैं। जॉब, नौकरी, प्रोफेशन इस माह में बहुत बढ़िया रहेगा। आय भाव का स्वामी बुध कर्म स्थान के ऊपर आकर बैठ गया है और इसके ऊपर गुरु की दृष्टि भी है। गुरु का धन भाव को दृष्टि देना बहुत बढ़िया है। पैसों का फ्लो बहुत बढ़िया बना रहेगा।

Relationship status in  September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। सप्तम के ऊपर पाप ग्रह के प्रभाव का न होना आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ बढ़िया ताल-मेल बना रहेगा। सिंगल को भी थोड़ा ध्यान रखना होगा।

Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति: राहु छठे भाव में हैं तो गैस से संबंधित समस्या हो सकती है। केतु की दृष्टि यहां पर जा रही है। शनि और मंगल दोनों ही इस ग्रह को देख रहे हैं। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। खान-पीन को लेकर सावधानी बरतें। सेहत को लेकर ज्यादा समस्या नहीं आएगी लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध चौथे भाव को देख रहे हैं। स्कूल पढ़ रहे छात्रों को फायदा होगा। जो छात्र हायर स्टडी कर रहे हैं उन्हें थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!