शारदीय नवरात्रि 2019: देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 9 दिन लगातार करें इन मंत्रों का जाप

Edited By Jyoti,Updated: 24 Sep, 2019 04:51 PM

shardiya navratri 2019 special mantra for devi durga worship

जैसे कि सब जानते हैं 29 सितबंर से इस साल के आश्विन शारीय नवरात्रि आरंभ होने वाले हैं। इसके शुरू होते ही हर कोई पूरे नौ दिन के लिए देवी दुर्गा की भक्ति में डूब जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते हैं 29 सितबंर से इस साल के आश्विन शारीय नवरात्रि आरंभ होने वाले हैं। इसके शुरू होते ही हर कोई पूरे नौ दिन के लिए देवी दुर्गा की भक्ति में डूब जाता है। मान्यताओं के अनुसार जो भी जातक इन दिनों में मां दुर्गा की श्रद्धापूर्वक पूजा करता है उसकी समस्याओं का अंत हो जाता है। इसके अलावा नवरात्रि में विभिन्न इच्छाओं को पूरा करने के लिए कुछ खास मंत्र बताए गए हैं जिनका जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। तो आइए जानते शारदीय नवरात्रों में किए जाने वाले खास मंत्रों का बारे में-
PunjabKesari, Shardiya Navratri, Shardiya Navratri, 2019, Devi Durga, Maa Durga, शारदीय नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि 2019, देवी दुर्गा, मां दुर्गा
संतान प्राप्ति हेतु-
मंत्र
ॐ सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥
जिन दंपत्ति को बहुत समय से संतान सुख की प्राप्ति न हो रहो हो तो शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक नियमित उपरोक्त मंत्र का 1 माला जाप करें यानि 108 बार सुबह शाम दोनो समय मंत्र का जाप करें।

धन प्राप्ति हेतु-
मंत्र

ॐ दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः।
स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।।

अगर घर का मुखिया या परिवार के अन्य सदस्य धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक मां दुर्गा के इस मंत्र की एक या 3 माला जप ज़रूर करें।
PunjabKesari, Shardiya Navratri, Shardiya Navratri, 2019, Devi Durga, Maa Durga, शारदीय नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि 2019, देवी दुर्गा, मां दुर्गा
जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति हेतु-
मंत्र

ॐ सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते।
स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
बार-बार जन्म लेने और मरने के चक्र से बचने के लिए व मोक्ष प्राप्‍त‌ि के ल‌िए शारदीय नवरात्र में न‌ियम‌ित देवी दुर्गा के इस मंत्र का जप करने से मनुष्य जन्म-मृत्यु के बंधन से छूट जाता है।

दुःख-कष्टों के नाश हेतु-
मंत्र

ॐ शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
सभी तरह के दुख व कष्टों से मुक्ति के लिए शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक घर के सभी सदस्य मिलकर 108 बार इस मंत्र का जाप करें।
PunjabKesari, Shardiya Navratri, Shardiya Navratri, 2019, Devi Durga, Maa Durga, शारदीय नवरात्रि, शारदीय नवरात्रि 2019, देवी दुर्गा, मां दुर्गा
धन प्राप्ति के लिए-
मंत्र

ॐ ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।
ऐश्वर्य से भरपूर जीवन पाने के लिए शारदीय नवरात्र में 108 बार रोज़ान तीन बार देवी दुर्गा भवानी के इस स‌िद्ध तांत्रिक मंत्र का जाप करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!