श्री मनोहर मुनि जन्म शताब्दी पर 27 को विराट ‘सर्वधर्म सद् भाव संगम’

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 12:45 PM

shri manohar muni birth centenary

राष्ट्र संत वाचनाचार्य पूज्य श्री मनोहर मुनि जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ पर समाज के विभिन्न वर्गों में आपसी मेलजोल, भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विराट सर्वधर्म सद्भाव संगम का आयोजन किया जा रहा है।

अमृतसर (सोनी): राष्ट्र संत वाचनाचार्य पूज्य श्री मनोहर मुनि जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारंभ पर समाज के विभिन्न वर्गों में आपसी मेलजोल, भाईचारे और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विराट सर्वधर्म सद्भाव संगम का आयोजन किया जा रहा है। यह समागम रविवार, 27 सितम्बर को संत सिंह सुच्चा सिंह मॉडर्न हाई स्कूल के ऑडिटोरियम में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।

समागम का आयोजन उनके सुशिष्य भारत संत गौरव श्री पीयूष मुनि जी महाराज के दिशानिर्देशन में किया जा रहा है। इसमें विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के संत-महापुरुष शामिल होंगे। निर्मल संप्रदाय प्रमुख स्वामी ज्ञानदेव, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व मुख्य जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह, पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सींचेवाल, नामधारी प्रमुख सत्गुरु उदय सिंह, निहंग तरणा दल प्रमुख बाबा मेजर सिंह सोढी, ब्रह्मकुमारी ऊषा दीदी, मौलाना कोकब मुजतबा सहित अनेक धार्मिक हस्तियां उपस्थित रहेंगी। समागम की अध्यक्षता जैन भारत रत्न श्री विमल प्रकाश जैन करेंगे। 

गौतमप्रसादी श्री मंगत राम जैन बब्बी की ओर से होगी, जबकि समाजसेवी श्री अरिहंत विकास जैन स्वागताध्यक्ष होंगे। अनिला जैन ध्वजारोहण करेंगी। आयोजकों के अनुसार भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस  के वरिष्ठ नेता भी समागम में  शामिल होकर सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। जैन सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, महासचिव तरुण जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन एवं आचार्य श्री अमर सिंह जैन सेवा संघ ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!