Shukra Transit: अपने घर में आए शुक्र, इन राशियों को मिलेगी luxury Life

Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 May, 2024 12:26 PM

ज्योतिष में तमाम तरह के सुख-समृद्धि, लक्ज़री, एंटरटेनमेंट शुक्र ग्रह से आती हैं। शुक्र अपनी राशि से गोचर करने जा रहे हैं। 19 मई को शुक्र का गोचर वृष

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Transit: ज्योतिष में तमाम तरह के सुख-समृद्धि, लक्ज़री, एंटरटेनमेंट शुक्र ग्रह से आती हैं। शुक्र अपनी राशि से गोचर करने जा रहे हैं। 19 मई को शुक्र का गोचर वृष राशि में हो गया है। यहां पर शुक्र 12 जून तक रहेंगे। यहां पर पहले से गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु के साथ शुक्र की युति बनेगी 12 साल बाद। 12 साल बाद वृष राशि में गुरु और शुक्र दोनों इकट्ठा होंगे। इस आर्टिकल में बात करेंगे, ये शुभ गोचर कौन सी राशियों के लिए शुभ रहेगा। 

वृष राशि: वृष राशि के लिए ये गोचर बेहद ही बढ़िया है। इसका कारण यह है यहां पर पहले से गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु के ऊपर से शुक्र का गोचर होगा। गुरु आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। लग्न और ग्यारहवें भाव के स्वामी इकट्ठे होकर आपके चन्द्रमा के ऊपर से सप्तम भाव को देख रहे हैं। पार्टनर की हेल्थ और अंडरस्टैंडिंग के लिहाज से ये बहुत बढ़िया रहेगा। धन और कारोबार में वृद्धि होने की सम्भावना है। 

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए ये गोचर बहुत ही शुभ है। शुक्र एक एकलौते ग्रह हैं जो 12वें भाव में शुभ फल करते हैं। शुक्र की तुला राशि पंचम स्थान में आती है। संतान पक्ष की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुक्र की सीधी दृष्टि छठे भाव के ऊपर रहेगी। कोर्ट केस में आपको मदद मिल सकती है। आपके ऊपर कोई कर्ज है तो आपको मुक्ति मिलने की सम्भावना है। 

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत शुभ है। ये गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। ये आय का भाव होता है। यहां पहले से ही गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु कर्क राशि के जातकों के लिए भाग्य स्थान के स्वामी हैं। भाग्य और आय स्थान के स्वामी दोनों एक-साथ गोचर करेंगे। आय और धन में वृद्धि होने की सम्भावना है। यहां से पांचवें भाव से दोनों ग्रह देखेंगे। इजी मनी आपको मिल सकती है। संतान पक्ष की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। 

कन्या राशि: ये गोचर नौवें भाव में होगा। यहां से पहले से ही गुरु का गोचर हो रहा है। गुरु आपकी कुंडली में केंद्र के स्वामी बनते हैं। शुक्र की राशि त्रिकोण में आ जाएगी। केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा। आय में वृद्धि होगी। जो भी फैसला लेंगे वो शुभ साबित होगा। खुद को काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे। ये गोचर अष्टम भाव में होगा। अष्टम भाव का गोचर अच्छा होता है। शुक्र अष्टम भाव में बैठकर सीधा देखेंगे धन भाव को। 

मकर राशि: मकर राशि के लिए ये गोचर पांचवे भाव में होगा। बुद्धि विवेक का भाव होता है। संतान पक्ष की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आय में निश्चित तौर पर वृद्धि होने की सम्भावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के लिए ये गोचर आपके लिए काफी शुभ होगा। गुरु के ऊपर से शुक्र गोचर करेंगे। दोनों ग्रह आपके दशम भाव को देखेंगे। यह कारोबार आपके कर्म भाव का है। आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। कुम्भ राशि के गुरु आय भाव के स्वामी हैं। विपुल धन योग का निर्माण होगा। ये आपके लिए धन में वृद्धि करवाएगा। मकान या गाड़ी खरीदने की योजना बना सकते हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!