Budh Transit 2024: एक साल बाद अपने घर आए बुध, इन 6 राशियों की भरेंगे झोली

Edited By Updated: 07 Jun, 2024 01:29 PM

आज बात करेंगे बुध के गोचर में बारे में। लाइफ में बुद्धि और मैनेजमेंट बुध से आती है। हालांकि यह ग्रह अस्त रहते हैं। जिनकी कुंडली में बुध शुभ होते हैं उनको उसके श्रेष्ठ फल मिलते हैं। बुध का गोचर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Transit 2024: आज बात करेंगे बुध के गोचर में बारे में। लाइफ में बुद्धि और मैनेजमेंट बुध से आती है। हालांकि यह ग्रह अस्त रहते हैं। जिनकी कुंडली में बुध शुभ होते हैं उनको उसके श्रेष्ठ फल मिलते हैं। बुध का गोचर होने जा रहा है और ये अपनी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध का अपनी राशि में गोचर होगा 14 जून को। 14 जून को जब बुध आएँगे तो ऐसी कौन सी राशियां ऐसी हैं जिनके लिए बुध शुभ फल करेंगे।

वृष राशि: ये शुक्र की अपनी राशि है। शुक्र और बुध मित्र होते हैं। बुध इनके लिए मित्र हैं। शुक्र की राशि जो वृष है उसके लिए बुध की एक राशि आती है मिथुन में। शुक्र की दूसरी राशि यहां पर आती है। वृष राशि के लिए ये पंचम भाव में आ गए हैं। ये बुद्धि-विवेक का भाव होता है। इन दो भावों के फल आपको निश्चित तौर पर मिलेंगे। बुध धन स्थान में बैठे हैं तो धन स्थान में फल करेंगे। ये पंचम स्थान के स्वामी हैं। जो भी काम आप करेंगे वो बुद्धि-विवेक के साथ करेंगे। संतान पक्ष की तरफ से आपको शुभ खबर सुनने को मिलेगी।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत शुभ है। सिंह राशि के लिए बुध का गोचर होगा ग्यारहवें भाव में। जिसके लिए बुध आय और भाव दोनों भावों के स्वामी हो जाते हैं। बुध की मिथुन राशि ग्यारहवें भाव में आएगी। बुध की कन्या राशि दूसरे भाव में आएगी। दूसरा भाव धन भाव होता है और ग्याहरवां भाव आय भाव होता है। निश्चित तौर पर आय में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। जीवन में तरक्की देखने को मिलेगी। पंचम से जुड़े फल भी आपको मिलेंगे। इस दौरान जो भी फैसले लेंगे उसका परिणाम धन के लिहाज से आपको मिलेगा। संतान पक्ष की तरफ से भी आपको शुभ खबर सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए बुध राशि के स्वामी भी हैं। राशि का स्वामी जब दशम भाव में है, शुभ गोचर में है और कर्म भाव में है। निश्चित तौर पर बुध कारोबार में वृद्धि का काम करेंगे। सेहत से जुड़े लाभ भी आपको मिलेंगे। ये कर्म स्थान में चला गया है तो कर्म स्थान के भी आपको शुभ फल मिलेंगे। ये सीधी दृष्टी से चौथे भाव को देखेंगे। यदि कोई समस्या है तो आपको वहां फायदा देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि: इनके लिए बुध का गोचर अष्टम भाव में होगा। ये सीधा आपके धन भाव को देखेंगे। बुध की दृष्टि आपके धन में वृद्धि का काम करेगी। दूसरा भाव कुटुंब का होता है। यदि कुटुंब से कोई समस्या है तो आपको वहां राहत देखने को मिलेगी। बुध आपकी कुंडली में ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। यहां से आपकी आय देखी जाती है।

मकर राशि: मकर राशि के लिए ये गोचर  बहुत शुभ है। इनकी कुंडली में बुध की कन्या राशि नौवें भाव में आती है। नौवें और भाग्य स्थान का स्वामी शुभ गोचर में चला जाए तो निश्चित तौर पर आपको भाग्य के लिहाज से शुभ फल देखने को मिलेंगे। भाग्य स्थान का स्वामी जब शुभ गोचर में है तो आपको लाभ देखने को मिलेगा। छठे भाव में बैठे बुध बारहवें भाव को देखेंगे। खर्चे बढ़ने की सम्भावना बन रही है। छठे भाव में बुध की अपनी राशि है। सेहत से जुड़ी जो परेशानी थी वो दूर हो जाएगी। कोर्ट केस में आपको राहत देखने को मिलेगी। कर्जे में भी आपको राहत देखने को मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

मीन राशि: मीन राशि के लिए ये गोचर चौथे भाव में होगा। इस भाव में बैठे बुध दशम भाव को एक्टिवेट करेंगे। इसकी दृष्टि कर्म स्थान के ऊपर जाएगी और कारोबार में आपकी वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!