Sun Transit 2024: बुध के घर में आए सूर्य, इन 4 राशियों को देंगे तरक्की

Edited By Updated: 09 Jun, 2024 11:24 AM

आज बात करेंगे सूर्य देव के गोचर की। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सबसे ज्यादा जरुरी ग्रह माने जाते हैं। सूर्य लग्न और पंचम भाव के कारक हैं। सेहत और सत्ता सूर्य से मिलती है। 14 को सूर्य देव मिथुन राशि में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sun Transit 2024: आज बात करेंगे सूर्य देव के गोचर की। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सबसे ज्यादा जरुरी ग्रह माने जाते हैं। सूर्य लग्न और पंचम भाव के कारक हैं। सेहत और सत्ता सूर्य से मिलती है। 14 को सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करना शुरू करेंगे। 

मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत शुभ है। सूर्य यहां से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य का इस भाव में गोचर करना बहुत शुभ होता है। मेष राशि के लिए सूर्य पंचम स्थान के स्वामी हैं। पंचम भाव से संबंधित फल आपको बढ़िया मिलेंगे। मेष राशि के लिए ये गोचर काफी शुभ होता है। मेष मंगल की राशि है। सूर्य और मंगल आपस में मित्र होते हैं। मित्र का शुभ गोचर में चले जाना आपके लिए बहुत शुभ है। संतान पक्ष की तरफ से आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी। छात्रों को शुभ खबर सुनने को मिलेगी। सरकारी काम पूरे होंगे। 

सिंह राशि के लिए ये गोचर ग्यारहवें भाव में होगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। राशि का स्वामी आपके वृद्धि वाले भाव में चला गया। आप काफी हेल्थी फील करेंगे। थोड़ा सा उत्साह बढ़ा हुआ नजर आएगा। इस अवधि के दौरान आपको मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। कर्म के बढ़िया फल मिलेंगे। 

कन्या राशि के लिए ये गोचर इसलिए शुभ है क्योंकि ये गोचर आपके दसवें भाव में होगा। ये आपका कर्म का भाव है। सूर्य यहां पर आकर दिग्बली हो जाते हैं। आप काम में काफी व्यस्त रहेंगे। सूर्य आपकी कुंडली में तीसरे भाव के स्वामी हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई के साथ संबंध बढ़िया होंगे। निश्चित तौर पर आपको इसके शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। 

मकर राशि शनि की राशि है। सूर्य का गोचर छठे भाव में है। छठे भाव से जो पाप ग्रह का गोचर होगा तो आपको सेहत में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। कर्ज से छुटकारा मिलने की सम्भावना भी बन रही है। कोर्ट केस में आपको फायदा देखने को मिलेगा। अष्टम भाव के शुभ फल मिलेंगे। 

Measures to strengthen the Sun God सूर्य देव को मजबूत करने के उपाय 

सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करें। ऐसा करने से आपको हर काम में फायदा देखने को मिलेगा। 

आदित्य हृदय स्तोत्र करें।

 इस मंत्र का जाप करे:

ओम भास्कराय नम:

गुड़ और घी का दान करने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होते हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!