वट सावित्री व्रत पर बनेंगे दुर्लभ योग, ये महालाभ उठाना न भूलें

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Jun, 2019 11:54 AM

special tips for today

हिंदू धर्म में पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं साल भर में कई व्रत रखती हैं। इन्हीं में से एक है वट सावित्री व्रत, जो ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार वट सावित्री व्रत के लिए बहुत ही अच्छा संयोग बन रहा है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

हिंदू धर्म में पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं साल भर में कई व्रत रखती हैं। इन्हीं में से एक है वट सावित्री व्रत, जो ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार वट सावित्री व्रत के लिए बहुत ही अच्छा संयोग बन रहा है। इस बार 3 जून को वट सावित्री व्रत मनाया जा रहा है। इसके साथ-साथ रोहिणी व्रत, बड़मावस, भावुका अमावस्या सोमवती अमावस्या, सर्वार्थसिद्ध योग, अमृतसिद्ध योग और त्रिग्रही योग लग रहा है। इसके अलावा माना जाता है कि इस रोज़ शनिदेव का जन्म हुआ था। कहते हैं आज के दिन जो व्यक्ति श्रद्धा और आस्था से जप, तप, व्रत और साधना करेगा उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। आइए जानें कैसे उठाएं इन पर्वों का महालाभ-

PunjabKesari Special tips for today

आज वट और पीपल की पूजा कर शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए पहले वृक्ष की जड़ों में जल चढ़ाएं, फूलों का हार अथवा फूल अर्पित करें, धूप-दीप का दान करें और अंत में मिष्ठान्न से वट और पीपल की पूजा करें। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में शनि की महादशा, अंतर्दशा, साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है। उन्हें हर तरह के शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।

#वटसावित्री व्रत: जानें, पूजन विधि और चमत्कारी उपाय (VIDEO)

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए गरीब सुहागन महिला को सुहाग की वस्तुएं भेंट स्वरुप दें।

बड़मावस यानी आज के दिन एक बरगद का पौधा अवश्य लगाएं, पारिवारिक और आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी।

PunjabKesari Special tips for today

चंद्र देव की कृपा प्राप्त करने के लिए दर्श भावुका अमावस्या पर चंद्रमा के दर्शन करने के बाद जल और सफेद रंग की मिठाई से अर्घ्य दें। 

रोहिणी व्रत अधिकतर जैन धर्म को फॉलो करने वाली महिलाओं के द्वारा किया जाता है। इस व्रत के प्रभाव से पति और परिवार खुशहाल रहते हैं। इस व्रत को 5 वर्ष 5 महीने तक किए जाने का विधान है और वासुपूज्य देव की पूजा होती है।

सोमवती अमावस्या आज : दही और चावल का ये उपाय करेगा चमत्कार (VIDEO)
PunjabKesari Special tips for today

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!