श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलवाने के लिए पंजाब कांग्रेस ने की अरदास

Edited By Updated: 21 Oct, 2026 05:05 PM

sri kartarpur sahib corridor

पंजाब कांग्रेस की टीम ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा कॉरिडोर को दोबारा खुलवाने की मांग को लेकर डेरा बाबा नानक में सीमा के निकट अरदास की। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी सचिन पायलट, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह, पंजाब के...

जालंधर (विशेष): पंजाब कांग्रेस की टीम ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा कॉरिडोर को दोबारा खुलवाने की मांग को लेकर डेरा बाबा नानक में सीमा के निकट अरदास की। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी सचिन पायलट, पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा तथा पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ संबंध बिगड़ने पर इस कॉरिडोर को बंद कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने गुरु साहिब के समक्ष प्रार्थना की कि श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए संगत को निर्बाध रूप से आने-जाने की सुविधा मिले। 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब का लांघा सिख संगत की धार्मिक आस्था, श्रद्धा और गुरु साहिब के साथ जुड़ी भावनाओं का प्रतीक है। लाखों श्रद्धालुओं की इच्छा है कि वे बिना किसी बाधा के गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकें। ऐसे में कॉरिडोर खोलने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। इस अवसर पर नेताओं ने अरदास की कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द खुले और संगत को गुरुघर के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!