Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Oct, 2026 11:32 AM

उत्तराखंड के चमोली जिले में 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा के कपाट विधि-विधान के साथ शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। चारों ओर जमी बर्फ के बीच कपाट बंद होने के अवसर पर हजारों भारतीय...
चमोली (एजैंसी): उत्तराखंड के चमोली जिले में 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा के कपाट विधि-विधान के साथ शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। चारों ओर जमी बर्फ के बीच कपाट बंद होने के अवसर पर हजारों भारतीय श्रद्धालुओं के साथ पाकिस्तान से आए 40 श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
श्री हेमकुंट साहिब के कपाट बंद करने के अवसर पर सिख धर्म की सभी रस्में विधि विधान से सम्पन्न हुईं। इस अवसर पर सेना के बैंड की मधुर धुनों, शबद कीर्तन और अंतिम अरदास के बीच माहौल आस्था से भर गया।