Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2026 12:31 PM

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने अपने राजनीतिक हितों के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरु मर्यादा भंग करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गुरुघर हमारी आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं, लेकिन आम...
चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र): पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने अपने राजनीतिक हितों के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरु मर्यादा भंग करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि गुरुघर हमारी आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस पवित्र स्थान की मर्यादा का भी ध्यान नहीं रखा।
ढिल्लों ने कहा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह ‘आप’ के प्रदर्शनकारियों ने गुरुद्वारा साहिब के भीतर हाथों में तख्तियां लेकर राजनीतिक नारेबाजी की और हंगामा किया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कथित झूठे प्रचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले पार्टी के लोगों ने गुरुघर में मर्यादा भंग की और बाद में जब पुलिस वहां पहुंची, तो ‘आप’ नेताओं ने पुलिस तथा गुरुद्वारा प्रबंधन को बदनाम करने के लिए कथित तौर पर दुष्प्रचार शुरू कर दिया।