Stock Market Astrology : सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र बदलेंगे राशि, बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी

Edited By Updated: 11 May, 2026 09:06 AM

stock market astrology

एस्ट्रो साइकिल में यह सप्ताह काफी अहम सप्ताह है। इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। 4 दिन के भीतर चार ग्रहों का राशि परिवर्तन वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने के अलावा बाजारों को भी प्रभावित करेगा।

Stock Market Astrology : एस्ट्रो साइकिल में यह सप्ताह काफी अहम सप्ताह है। इस सप्ताह सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। 4 दिन के भीतर चार ग्रहों का राशि परिवर्तन वैश्विक स्तर पर प्रभाव डालने के अलावा बाजारों को भी प्रभावित करेगा। 11 मई को 12.47 बजे मंगल मीन राशि ने निकल कर अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन के साथ ही मीन राशि में बनी मंगल और शनि की युति टूट जाएगी, इस युति का टूटना वैश्विक शांति के लिहाज से काफी अहम है। 

14 मई को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुक्र अपनी वृषभ राशि से निकल कर बुध की मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर के साथ ही मिथुन राशि में गुरु और शुक्र दो शुभ ग्रहों की युति बन जाएगी। इसके बाद 14 और 15 मई की मध्य रात्रि 12 बजकर 34 मिनट से बुध वृषभ राशि में गोचर करेंगे और 15 मई को ही सुबह 6 बजकर 28 मिनट से सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेंगे। दोनों ग्रहों के 6 घंटे के भीतर राशि बदलने से दोनों ग्रहों की मेष में बानी युति वृषभ में भी जार रहेगी। कुल मिला कर इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी योग बनता है लेकिन 14 और 15 मई को बाजार में खास सावधान रहने की जरूरत है।  

11 मई को जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा राहु के सतभिषा नक्षत्र में कुंभ राशि में राहु के ऊपर गोचर करेगा लिहाजा बाजार की ओपनिंग अस्थिर रह सकती है, लिहाजा कोई भी पोजीशन बनाने से पहले बाजार की दिशा देख कर कोई फैसला लें। दोपहर 12 बजकर 47 मिनट का समय विशेष तौर पर अहम है क्योंकि इसी समय पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे और मंगल का राशि परिवर्तन बाजार की दिशा तय कर सकता है और बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल सकता है। इस दिन हमें लिकर,तंबाकू,फार्मा, एयरलाइंस आदि सैक्टर्स के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है। 

12 मई को चन्द्रमा गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे और इस दिन बाजार खुलने के समय ही भद्रा भी रहेगी लिहाजा चन्द्रमा के शुभ नक्षत्र में होने के बावजूद ओपनिंग पर बाजार में दबाव रहेगा और और पूरा दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भद्रा दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक चलेगी और इसके बाद बाजार का रुख पलट सकता है। इस बीच दोपहर 12 से लेकर 1 बजे तक अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें यहां बाजार में बिकवाली देखने को मिल सकती है। इस दिन हमें बैंकिंग और वित्तीय सैक्टर की कम्पनियों के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है। 

13 मई को चन्द्रमा शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि के ऊपर से मीन राशि में गोचर करेगा। इस दिन बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है लिहाजा बाजार खुलने के बाद 15 मिनट के इंतजार के बाद ही पोजीशन बनानी चाहिए और इसके बाद बाजार में थोड़ी स्थिरता देखने को मिल सकती है। इस दिन दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 2 बजकर 07 मिनट के मध्य राहु काल के दौरान भी बाजार दबाव में रह सकता है। इस दिन हमें मेटल्स और इंजीनियरिंग के अलावा रियल्टी और इंफ्रा सैक्टर के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है।    

14 मई को चन्द्रमा बुध के रेवती नक्षत्र में मीन राशि में गोचर करेंगे, इस दिन भी बाजार की ओपनिंग अस्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह पहले आधा घंटा इंतजार करने के बाद ही कोई भी पोजीशन बनाएं। इस दिन सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुक्र मिथुन राशि में गोचर करके गुरु के साथ युति करेंगे। इसके प्रभाव से हमें बाजारों पर पहले हलका दबाव देखने को मिल सकता है। इस दिन दोपहर 2 बजकर 07 मिनट से लेकर 3 बजक 50 मिनट तक राहु काल रहेगा लिहाजा कारोबारी सेशन का दूसरा हाफ बाजारों में दबाव देखने को मिल सकता है। इस दिन हमें बैंकिंग, आई.टी.एन.बी.एफ.सी. सैक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 
  
15 मई को बाजार खुलने से पहले बुध और सूर्य दोनों राशि बदल कर वृषभ राशि में आ जाएंगे और इस दिन भद्रा भी है लिहाजा बाजार में ओपनिंग पर उतार-चढ़ाव रहेगा और बाजारों का रुख नेगेटिव रह सकता है और ऊपरी स्तरों पर बाजारों में बिकवाली देखने को मिल सकती है। इस ईडन चन्द्रमा मेष राशि में केतु के अश्वनी नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार बाद में संभालेगा और आई.टी. सैक्टर के अलावा कम्युनिकेशन और फार्मा और मैडीकल से जुड़े सैक्टर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।   

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!