Edited By Sarita Thapa,Updated: 01 Jun, 2026 09:43 AM

एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह साल का सबसे बड़ा गोचर होगा। 2 जून को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क राशि में आ जाएंगे। गुरु के गोचर के साथ ही मिथुन राशि में बना बुध, शुक्र और गुरु का त्रिग्रही योग टूट जाएगा लेकिन मिथुन राशि में बुध और शुक्र की युति बनी रहेगी।
Stock Market Astrology : एस्ट्रो साइकल में इस सप्ताह साल का सबसे बड़ा गोचर होगा। 2 जून को गुरु अपनी उच्च राशि कर्क राशि में आ जाएंगे। गुरु के गोचर के साथ ही मिथुन राशि में बना बुध, शुक्र और गुरु का त्रिग्रही योग टूट जाएगा लेकिन मिथुन राशि में बुध और शुक्र की युति बनी रहेगी। इसके अलावा 2 जून को ही सुबह बुध राहु के आर्द्र नक्षत्र में गोचर करेंगे। 3 जून को सूर्य और शनि 60 डिग्री एक्सिस पर रहेंगे और 4 जून को सुबह सूर्य और चंद्र का वैधृति योग बनेगा, जबकि 5 जून को मंगल और शनि 60 डिग्री एक्सिस पर रहेंगे। गुरु के राशि परिवर्तन के साथ ही अमरीका और ईरान के शांति समझौते की संभावना बढ़ जाएगी जिससे इस सप्ताह बाजार में रिकवरी देखने को मिल सकती है।
1 जून को सुबह बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा बुध के ज्येष्ठा नक्षत्र में वृश्चिक राशि में सूर्य के सामने गोचर करेंगे। लिहाजा बाजार की शुरूआत पॉजिटिव रह सकती है लेकिन दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर चन्द्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेगा। लिहाजा इस समय के इर्द-गिर्द बाजार में ऊपरी स्तरों पर दबाव देखने को मिल सकता है। इस दिन हमें बैंकिंग, आई.टी. और एन.बी.एफ.सी. सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
2 जून को बाजार खुलने से पहले गुरु कर्क राशि में आ जाएंगे और बुध राहु के आर्द्र नक्षत्र में आ जाएंगे। लिहाजा रातों-रात किसी समाचार का प्रभाव बाज़ारों पर सुबह नजर आएगा। चन्द्रमा इस दौरान केतु के मूला नक्षत्र में रहेगा और बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। इस दिन हमें आई.टी. सैक्टर के शेयरों के अलावा मैडिकल से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
3 जून को चन्द्रमा धनु राशि में शुक्र के पूर्व अषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे और केतु के प्रभाव में रहेंगे। लिहाजा बाजार की ओपनिंग अस्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर चन्द्रमा का नक्षत्र पद बदलने के बाद बाजार की स्थिति में सुधार आ सकता है और बाजार में स्थिरता के साथ सामान्य कारोबार होता हुआ नजर आ सकता है। इस दिन हमें लार्ज कैप, बैंकिंग, ब्यूटी, लग्जरी और एंटरटेनमैंट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
4 जून को बाजार खुलने से पहले 7 बजकर 41 मिनट पर चन्द्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे और सूर्य के उत्तर अषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। लिहाजा सुबह बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है लेकिन चन्द्रमा पर गुरु की सीढ़ी दृष्टि के कारण बाजार जल्द संभालता हुआ नजर आएगा और दुसरे हाफ के दौरान बाजार में अच्छा कारोबार होगा। इस दिन सरकारी सैक्टर के बैंकों के अलावा मैटल और वित्तीय सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
5 जून को चन्द्रमा मकर राशि में अपने ही श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे और चन्द्रमा की यह स्थिति बाजार में उतार-चढ़ाव लाने का काम कर सकती है। विशेष तौर पर सुबह 10 बजकर 18 मिनट के बाद चन्द्रमा का नक्षत्र पद बदलने के बाद बाजार का रुख बदल सकता है। लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन पर ध्यान रखना जरूरी है। इस दिन हमें शिपिंग, पोर्ट, बैवेरज और डायरी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ