Delhi CJP Protest: विमान के अंदर से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी हुए डिटेन
Edited By Ramanjot,Updated: 10 Oct, 2026 11:06 AM

CJP प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने विमान के अंदर से सौरव दास और रांका को भी डिटेन कर लिया है।
नई दिल्ली: CJP प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उसके नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को राष्ट्रीय राजधानी में उनका विमान उतरने के बाद हिरासत में ले लिया।
पार्टी ने एक बयान जारी कर कथित रूप से हिरासत में लिए जाने की निंदा की। उसने दावा किया कि यह उसके नेताओं को प्रस्तावित प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पहले से बनाई गई योजना का हिस्सा है। कॉजपा के नेता मुंबई से यहां पहुंचे थे। पार्टी ने इस कार्रवाई को बेरोकटोक आवाजाही की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताते हुए तीनों नेताओं को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा करने की मांग की।
#UPDATE | कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने और मतदाता पंजीकरण के दस्तावेज 'फॉर्म 6' में बदलाव के लिए दो सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों की आपत्ति को दरकिनार करने के आरोप लग रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर CJP ने विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है।
Related Story

जामिया मिलिया इस्लामिया में विरोध प्रदर्शन : कांग्रेस सांसदों के खिलाफ पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत

दिवाली से पहले दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 950 लीटर मिलावटी घी जब्त

"विपक्ष चाहे कितनी रैली कर ले, PM मोदी कहीं नहीं जाने वाले", CM रेखा गुप्ता बोलीं- वे लोगों के...

दिल्ली दंगों के दौरान मस्जिद में आगजनी का मामला, कोर्ट ने 5 आरोपियों को किया बरी

त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, 922 किलोग्राम मिलावटी खाद्य सामग्री नष्ट

दिल्ली ने कनॉट प्लेस में 'जगमग दिवाली' की मेजबानी की, ड्रोन शो रहा आकर्षण

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, AQI 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंचा

दिल्ली के एक स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौ'त, CCTV में गिरने से ठीक पहले के आखिरी पल कैद

दिल्ली में बारिश से प्रदूषण को लगा झटका, AQI 200 से गिरकर 133 पर पहुंचा, इन राज्यों में भारी बारिश...

Diljit Dosanjh के Concert में जाने वालों के लिए जरुरी खबर, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की...