दिल्ली में CJP प्रदर्शन के बीच सियासी हलचल, ममता बनर्जी समेत TMC के कई नेता हिरासत में

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 02:40 PM

several tmc leaders including mamata banerjee have been detained

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सियासी माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। दिल्ली पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई लोगों व नेताओं को डिटेन कर लिया है। इस बीच पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी, डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन और पार्टी के अन्य नेताओं को साउथ एवेन्यू से हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था। चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली में सुरक्षा सख्त, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रदर्शन में शामिल होने या निर्धारित प्रतिबंधों का उल्लंघन करने की कोशिश करने वालों को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है। इससे पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी से जुड़े सौरव दास तथा आशुतोष रांका को भी दिल्ली पहुंचने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!