Super Jupiter: वैज्ञानिकों ने खोजा सुपर-जुपिटर

Edited By Updated: 26 Jul, 2024 07:18 AM

super jupiter

पृथ्वी से करीब 12 प्रकाशवर्ष दूर एक ‘सुपर जुपिटर’ का पता चला है जो सबसे ठंडे बर्हिग्रहों में से एक हो सकता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) कानपुर सहित विभिन्न

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (प.स.): पृथ्वी से करीब 12 प्रकाशवर्ष दूर एक ‘सुपर जुपिटर’ का पता चला है जो सबसे ठंडे बर्हिग्रहों में से एक हो सकता है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) कानपुर सहित विभिन्न देशों के अनुसंधानकर्त्ताओं की अंतर्राष्ट्रीय टीम ने अपने अनुसंधान के आधार पर यह जानकारी दी अनुंधानकर्त्ताओं के आकलन के मुताबिक ग्रह का तापमान 2 डिग्री सैल्सियस है। अनुसंधान पत्र के लेखकों ने कहा कि ‘एप्सिलॉन इंडी एब’ हमारे सौर मंडल से बाहर पता किए गए किसी भी अन्य बर्हिग्रह से ज्यादा ठंडा है। 

अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी नासा के अनुसार पृथ्वी से सबसे नजदीक का बर्हिग्रह प्रॉक्सिमा सेंटॉरी बी है जिसकी दूरी करीब 4 प्रकाश वर्ष है। नासा की जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन की मदद से ‘एप्सिलॉन इंडी एब’ का पता लगाया गया। 

‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित अनुसंधानपत्र में लेखकों ने लिखा कि पहले पता लगाए गए बर्हिग्रह सबसे युवा तथा सबसे गर्म बर्हिग्रह हैं, जो अभी भी उतनी ही ऊर्जा उत्सर्जित कर रहे हैं जितनी पहली बार बनने के समय उत्सर्जित की थी। अनुसंधानकर्त्ताओं ने बताया कि जब समय के साथ ग्रह ठंडे होते हैं और सिकुड़ते हैं और उनकी चमक फीकी होती है, इसलिए उनका पता लगाना मुश्किल होता है। अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी ने पुष्टि की है कि हमारी आकाशगंगा में करीब 5000 अरब बर्हिग्रह हैं।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!