Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jun, 2021 01:40 AM

मेष: कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है।
मेष: कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। पारिवारिक क्लेश होगा। जल्दबाजी से हानि संभव है।
उपाय: गणेश जी को गुड़हल का फूल चढ़ाएं।
वृषभ: समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराज होंगे। कामकाज में तरक्की मिलेगी।
उपाय: सफेद घोड़े का चित्र उत्तर दिशा में लगाएं।
मिथुन: धन कोष में वृद्धि की संभावना के बीच शांति से समय व्यतीत करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। आप के साथ धोखा हो सकता है। संभव है पिता के साथ वाद-विवाद हो।
उपाय: धनिया दान करें।
कर्क: जीवनसाथी के साथ चल रहे मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है। कारोबार में नई योजना लागू होगी। सोचे कार्य समय पर होंगे। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। गुस्से पर कंट्रोल करना पड़ेगा।
उपाय: हनुमान जी को शहद चढ़ाएं।
सिंह: सुख-सुविधा का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। दोस्तों के साथ मनमुटाव होगा। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। मानसिक आवास रहेगा।
उपाय: आंवला का दान करें।
कन्या: निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। सोच-समझकर ही बोलें।
उपाय: शिमला मिर्च किसी महिला को दान करें।
तुला: कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विवाह के लिए किए प्रयास सफल होंगे। ध्यान रखें, कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। सहयोगात्मक व्यवहार रखें।
उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाएं।
वृश्चिक: निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। सोच-समझकर ही निवेश करें।
उपाय: मोर पंख विष्णु जी को समर्पित करें।
धनु: समय रहते जीवन के सही निर्णय लेने से भविष्य में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। संतान वफादार रहेगी। व्यापार में लाभ मिलता रहेगा। पूर्व की ओर यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पारिवारिक कलेश बढ़ सकता है।
उपाय: कीकर को जल चढ़ाएं।
मकर: अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। संतान का ध्यान रखें।
उपाय: पीले आम बगलामुखी माता को चढ़ाएं।
कुंभ: पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। वाणी में संयम रखें।
उपाय: महुआ के पेड़ का पूजन करें।
मीन: व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्य पद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आप को संभाले संगती अच्छी रखें। अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें।
उपाय: कमल पुष्प लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com