Tarot Card Rashifal (22nd September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 22 Sep, 2026 01:42 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन उत्तम रहने वाला है। बॉस आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई

मेष-  आज का दिन उत्तम रहने वाला है। बॉस आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई अहम फैसला लेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज न करें। 

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। बिजनेस में अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आ सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।

मिथुन- व्यापार कर रहे लोगों का दिन खास रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए माता की मदद करेंगे।

कर्क-  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। इस राशि के युवा माता-पिता की सलाह से नया वाहन लेने का मन बनाएंगे। इस राशि के युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।  

सिंह-  आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस राशि के युवा किसी से भी अपने मन की बात शेयर न करें। पेट का दर्द बढ़ सकता है।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। कानूनी विवादों से घिरे लोगों को राहत मिल सकती है। घर की सुख-सुविधा के लिए कोई जरूरी चीज खरीद सकते हैं। आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है।  

तुला-  तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएंगे। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृश्चिक- आज वृश्चिक राशि के लोग कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। अचानक किसी स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।

धनु- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कामकाजी और व्यक्तिगत जीवन में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। आपके प्रयास और मेहनत के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। परिवार के साथ समय बिताना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत पर ध्यान दें और उचित आराम करें।

मकर-  आज का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार और जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।  

कुंभ- आज का दिन आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। ऑफिस में कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।  

मीन-  आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!