Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Sep, 2026 01:30 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग किसी शादीशुदा को अपना दिल दे बैठेंगे।
मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के सिंगल लोग किसी शादीशुदा को अपना दिल दे बैठेंगे। माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृष- इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से बातचीत करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। संतान की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में रहेगा। छात्र करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों की मदद लेंगे।
कर्क- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
सिंह- आज रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यभार बढ़ने के कारण घर पहुंचने में देर हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। घुटनों का दर्द पहले से बढ़ सकता है।
तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों को खास रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
वृश्चिक- आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
धनु- आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
मकर- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों की मदद से हर काम पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। अपनी शान-शौकत की चीजों पर अच्छा धन खर्च करेंगे।
कुंभ- आज पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी। नींद न आने की वजह से मन चिड़चिड़ा रहेगा। ज्यादा काम के बोझ की वजह से सेहत थोड़ी खराब रहेगी। पेपर वर्क सावधानी से करें। धार्मिक गतिविधियों में मन लगा रहेगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नया काम शुरू करने से पहले किसी बड़े की राय जरूर लें। पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। शाम को परिवार के साथ मंदिर जाने का प्लान बनाएंगे। पेट की समस्या बनी रहेगी।