Tarot Card Rashifal (17th june 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2021 01:39 AM

tarot card rashifal

मेष: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए ये समय मेहनत करने वाला है। 
उपाय: फ्रूटी जूस बच्चों को दान दें।

वृषभ: कार्यक्षमता में वृद्धि के बीच आज भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। 
उपाय: केले गणेश जी को चढ़ाएं।

मिथुन: वाहन क्रय करने की इच्छा के बीच अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। क्या करूं क्या न करूं कि स्थिति से बचने के लिए शांति से फैसले लें।
उपाय: तुलसी पत्र विष्णु जी को चढ़ाएं।

कर्क: समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग हो सकते हैं। 
उपाय: राम चरित्र मानस का पाठ करें।

सिंह: आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। आज फ़ालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान कर बैठेंगे। उचित होगा जो करना चाहिए वो ही करें। 
उपाय: नेत्रहीन व्यक्तियों को भोजन कराएं।

कन्या: उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की कोशिशों के बीच कार्य की अधिकता के कारण आज जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। 
उपाय: किन्नरों को पुष्प माला भेंट करें।

तुला: जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। 
उपाय: काला नमक गऊ को डालें।

वृश्चिक: धनकोष में वृद्धि की संभावना के बीच अपने कॅरियर से जुड़े खास निर्णय लेने होंगे। ध्यान रहें, आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप गलत फैसले भी ले सकते हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। 
उपाय: मन्दिर में बताशे चढ़ाएं।

धनु: अपने कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। 
उपाय: शिव स्त्रोत्र पढ़ें।

मकर: आज खुशखबरी मिलने का दिन है। उचित होगा कि धन निवेश करने से पहले स्थिति का आंकलन कर लें। साथ ही लेन-देन में भी सावधानी रखें। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपाकर रखेंगे। 
उपाय: शनि चालीसा का जाप करें।

कुंभ: आज रुका धन मिलने की संभावना के बीच धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 
उपाय: पानी वाले कुएं में दूध डालें।

मीन: अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न बनें। लाभदायक सौदों के बीच किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। प्रसिद्धि मिलेगी। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। 
उपाय: दादा जी को सफेद वस्त्र भेंट करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!