Tarot Card Rashifal (26th august 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 26 Aug, 2021 08:28 AM

tarot card rashifal

मेष: अपने विवेक से रुके काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा की संभावना के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: अपने विवेक से रुके काम पूरे कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा की संभावना के बीच चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। 
उपाय: बर्फी दान करें।

वृष: प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विवाह में आ रही परेशानी दूर करने के लिए सबसे अच्छा समय है। 
उपाय: शिवलिंग पर चंदन लगाएं।

मिथुन: शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम न लें। समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। 
उपाय: फिटकरी से दांत साफ करें।

कर्क: व्यवसाय में उन्नति योग अवसर आएंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आने की संभावना के बीच व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा। 
उपाय: जलेबी अपंग व्यक्तियों को खिलाएं।

सिंह: आज न चाहते हुए भी आपको दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। 
उपाय: सांड को गुड़ डालें।

कन्या : आज प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। बकाया वसूली के बीच तनाव और अशांति रह सकती है। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। किसी दूसरे की बातों पर विश्वास करने से पहले सच्चाई को जान लें। 
उपाय: कन्याओं को दूध दान करें।

तुला: नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। 
उपाय: शिवलिंग पर दही चढ़ाएं।

वृश्चिक : समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। राजकीय बाधा दूर होने के चलते भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु: हर किसी पर बहुत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं। 
उपाय: बेसन की रोटी गाय को खिलाएं।

मकर: व्यवसाय मनोनुकूल रहने के साथ ही लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। 
उपाय: काले-सफेद तिल दान करें।

कुंभ: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होने की संभावना के बीच संपत्ति के कार्य से लाभ होगा लेकिन मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव और चिंता में वृद्धि होगी। यात्रा की संभावना के बीच भवन बदलने के योग बन रहे हैं। 
उपाय: छाया दान करें।

मीन: जो लोग आप के कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे। वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। 
उपाय: पीला धागा हाथ पर बांधे।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!