Tarot Card Rashifal (19th july 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 19 Jul, 2021 08:40 AM

tarot card rashifal

मेष: आज पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने की संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा। आप जो कहते हैं, उसे पूरा करने की हिम्मत भी रखें।
उपाय: दीपदान करें।

वृष: विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी।
उपाय: गुलाबी वस्त्र पहनें।

मिथुन: आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

कर्क: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदले लाभ होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन सम्पदा में वृद्धि होगी।
उपाय: शिवलिंग को सफेद फूलों से सजाएं।

सिंह: आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। आपको मानसिकता बदलने की जरूरत है। अपने सहयोगी कर्मचारियों से तालमेल अच्छा रखें।
उपाय: चॉकलेट साथी को दें।

कन्या: राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन-देन संभव है। खान-पान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी।
उपाय: तुलसी पूजन करें।

तुला: जमीन-जायदाद के मसले निपटेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय: खीर का दान करें।

वृश्चिक: लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत के कारण नुक्सान होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी।
उपाय: बताशे हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।

धनु: कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आज आपके कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्यपूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी।
उपाय: पीली चुनरी देवी को चढ़ाएं।

मकर: पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। तनाव बढ़ सकता है। ध्यान रहे, आपके अपनों को आप की जरूरत है। तनाव से बचने के लिए बेहतर होगा कहीं घुमने चले जाएं।
उपाय: मुनक्का मां काली को चढ़ाएं।

कुंभ: अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। आपमें से कुछ को खुशखबरी भी मिल सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन: संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। यदि नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति संभव।
उपाय: मीठा दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!