Tarot Card Rashifal (2nd March 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Mar, 2022 09:18 AM

tarot card rashifal

मेष: कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। अपने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
शुभ रंग: लाल।

वृषभ: आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे।पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
शुभ रंग: पिंक।

मिथुन: अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। जो लोग आप के कार्यो की सराहना करते थे, आज वे आपका विरोध करेंगे।
शुभ रंग: नीला।

कर्क: समय रहते अपने कार्य पूरे कर लें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से चमत्कारिक लाभ होगा। परिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे।
शुभ रंग: सफेद।

सिंह: वाणी में मधुरता रखें। यात्रा के योग हैं। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें और आप दोनों के वार्तालाव में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें।
शुभ रंग: संतरी।

कन्या: संपत्ति से सम्बंधित जरुरी अनुबंध हो सकते हैं। उचित होगा अपने व्यवहार में नम्रता लाएं वरना सभी आप से दूरिया बना लेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है।
शुभ रंग: ग्रे।

तुला: परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा का परिणाम अनुकूल होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जल्दबाजी में किए फ़ैसलों से भारी नुकसान की संभावना है।
शुभ रंग: भुरा।

वृश्चिक: संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंजतार करें।
शुभ रंग: लाल।

धनु: समाज में नाम होगा। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। पैर में चोट लग सकती है।
शुभ रंग: पीला।

मकर: नए भवन में जाने के योग हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। जिन लोगों का आपने सहयोग किया था, आज वे ही आपसे मुंह फेर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा।

कुंभ: कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। क्रोध की अधिकता से परिजन न खुश होंगे।
शुभ रंग: गुलाबी।

मीन: समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव हैं। किसी के बहकावे में आने से बचें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।
शुभ रंग: जामुनी।

नीलम
8847472411

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!