Tarot Card Rashifal (20th january 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Jan, 2022 09:36 AM

tarot card rashifal

आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें, जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में न पड़ें।
उपाय: पीले रंग की मिठाई दान करें।

वृष: अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरुर मिलेंगे। व्यापार में ठीक-ठाक मुनाफा होगा। आज किसी घरेलु कार्य को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाएं।

मिथुन: कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। निजी योजनाएं अधूरी रह जाएंगी। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। व्यसाय में आत्मनर्भरता लाने की ज़रूरत है।
उपाय: हरी चूड़ियां बहन को भेंट करें।

 कर्क: मनोरंजन का वक्त नहीं है, अभी अपना ध्यान अपने कॅरियर पर ही दें। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। वाहन सुख संभव है। व्यापार में स्थिरता आयेगी। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा।
उपाय: भैरव उपासना करें।

सिंह: आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे। आपको मानसिकता बदलने की जरूरत है। अपने सहयोगी कर्मचारियों से तालमेल अच्छा रखें।
उपाय: चॉकलेट साथी को दें।    
                       
कन्या : आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों से जी न चुराएं। माता-पिता का उचित सम्मान करें।
उपाय: राधा रानी को हरी ओढ़नी चढ़ाएं।  
 
तुला: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है। सामाजिक कार्य विशेष रूप से सफल होंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
उपाय: कुबेर जी की आराधना करें।

वृश्चिक: खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार का विस्तार करने में लगे रहें, लाभ होगा लेकिन पैतृक संपत्ति का निपटारा टलता नज़र आएगा। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। पारिवारिक षडयंत्र का शिकार बन सकते हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें।

धनु: समय श्रेष्ठ है। आपके ज़रूरी कार्य आज हो सकते हैं। ज़रूरतमंद लोगों की सहायता करें। किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा। कोई दुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। अपनों से वियोग हो सकता है।
उपाय: चुना चलते पानी में प्रवाहित करें।

मकर: आज अभी नहीं तो कभी नहीं का वाक्य याद रखें। समय रहते संभल जाएं, तो ही लाभ होगा। माता के स्वास्थ का ध्यान रखें। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे, विचार करें।
उपाय : हल्दी का तिलक लगाएं।

कुंभ: सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा। खर्च बढ़ेंगे। सेहत में सुधार होगा।
उपाय: मोर पंख पास रखें।

मीन : दिन की शुरुआत प्रसन्नता से होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। जिस पर आप भरोसा करते हैं, वही आज आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। आर्थिक हालात सुधरेंगे।
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप निरंतर करें।

नीलम
8847472411

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!