Tarot Card Rashifal (29th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 29 Nov, 2022 07:49 AM

tarot card rashifal

मेष- आज व्यापार में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बनाए हुए संपर्क फायदेमंद हो सकते हैं। परिवार के द्वारा कोई सरप्राइज

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज व्यापार में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बनाए हुए संपर्क फायदेमंद हो सकते हैं। परिवार के द्वारा कोई सरप्राइज मिलने की संभावना है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर लापरवाह रहेंगे। स्वस्थ रहेंगे।

वृष- आज अपने पूर्व में लिए गए फैसलों पर अमल करने का सही समय है। बिजनेस में किसी करीबी से सावधान रहने की जरूरत है। छात्र अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। बदलते मौसम का प्रभाव सेहत पर पड़ेगा ।

मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में योजना के साथ किये गए काम फायदेमंद साबित होंगे। व्यापार में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। युवा अपनी स्किल्स की बदौलत बहुत आगे जाएंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क- आज किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी ईगो ही खुद पर भारी पड़ सकती है। छात्र उच्च पढ़ाई के लिए माता-पिता से सलाह लेंगे। वेडिंग सीजन के चलते धन की बर्बादी होगी।

सिंह- आज किसी नए काम को शुरु करने के लिए परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। युवा आगे बढ़ने के लिए किसी का सहारा लेंगे। सर्दी से बचने की कोशिश करेंगे लेकिन वो आपको पकड़ ही लेगी।

कन्या- आज सकारात्मक लोगों से मिलना-जुलना होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। रूखे व्यवहार की वजह से परिजन नाराज हो सकते हैं। बीमारी की समस्या का समाधान मिलेगा।

तुला- आज बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को पहली सैलरी पाकर बहुत खुशी मिलेगी। युवाओं के द्वारा किए गए बेवजह के खर्चे समस्या बन सकते हैं। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक-
आज पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। बिजनेस में सुधार लाने के लिए विचार-विमर्श करेंगे। शेयर मार्किट से जुड़े कामों में लाभ मिल सकता है। परिवार में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

धनु- आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। ऑफिस में कुछ लोग काम से भटकाने की कोशिश करेंगे। छात्र पढ़ाई की जगह मौज-मस्ती पर ध्यान देंगे। बच्चें अचानक अनचाही जिद कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।

मकर- आज जीवन में कामयाब होने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे। बिजनेस की जरुरी स्कीम किसी के साथ शेयर करने से बचें। अध्यापकों की मदद से छात्र अपनी समस्या को सुलझाने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य खराब होता हुआ नजर आएगा।

कुम्भ- आज करियर से संबंधित सारी उलझनें दूर हो जाएंगी। बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान बनेगा। नकारात्मक लोगों की वजह से मन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। रिश्तों में कड़वाहट दूर करने के लिए खुद को बदलने का प्रयास करेंगे।

मीन- आज व्यस्ततम दिनचर्या में अपने लिए समय निकालेंगे। नौकरी पेशा लोगों को धैर्य रखने की जरूरत है। पुरानी कड़वाहट को भुलाकर दोस्तों के साथ नई शुरुआत करेंगे। जंक फ़ूड की वजह से पेट खराब रहेगा।

PunjabKesari kundli

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!