Edited By Sarita Thapa,Updated: 27 Sep, 2026 05:10 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। विदेश से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। संतान की सेहत का ख्याल रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। पैसों का निवेश सोच-समझकर करें। जिस डील को पाने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, वह मिल सकती है। नया काम शुरू करने में भाई-बहन की मदद मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। व्यापार में नए डीलरज़ जुड़ सकते हैं। विवाह के योग्य जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए सरप्राइज़ लेकर आ सकता है। माता -जी के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने का सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लेना आपके लिए ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नज़र आ सकती है। बाहर के खाने से परहेज़ रखें ,नहीं तो को पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर के बड़े आपकी किसी बात से नाराज़ से हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें मनाने में सफल हो जाएंगे। अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ नोक-झोंक चलती रहेगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सिंगल जातकों का पहली ही नज़र में किसी पर दिल आ सकता है। पैसों को समझदारी के खर्च करना आपके लिए बेहतर रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। प्रेमी के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं। रुके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को बड़ों से सहायता मिल सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय निकल सकता है। संगीत और नृत्य से जुड़े लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। पर्याप्त नींद ज़रूर लें, नहीं तो सेहत में गिरावट आ सकती है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आने वाले समय में हो सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवाने का विचार मन में आ सकता है। दूर देश में नौकरी कर रहे जातक घर लौट कर सकते हैं। घर खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें। आज हल्का बुखार परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव आज बातचीत से खत्म हो सकता है। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा हो सकता है। संतान की कही कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। ठंडी चीज़ों के सेवन से परहेज़ करें, सेहत खराब हो सकती है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर के बड़ों की बात को किसी भी हालत में न टालें। विदेश से नौकरी का अवसर आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ