Tarot Card Rashifal (13th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Jul, 2023 07:36 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। ऑफिस में अपने कार्य को समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। ऑफिस में अपने कार्य को समय से पूरा कर लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके दिल को बहुत अच्छा महसूस होगा। कान संबंधित समस्या से राहत मिलेगी।
 
वृष- ऑफिस के कामों में ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाइटिंग कर सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। दोस्त की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मिथुन- शांत रहना और किसी भी कार्य को करने से पहले सोचना फायदेमंद रहेगा। उलझा हुआ मन किसी भी काम में ध्यान केंद्रित नहीं करने देगा। छात्रों को अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। शादीशुदा जीवन में किसी भी तरह का तनाव पैदा न होने दें।

कर्क- आज कर्क राशि वालों को बजट पर कायम रहने की आवश्यकता है। करियर की वजह से अपने स्थायी निवास को बदलना पड़ सकता है। युवा यारों-दोस्तों के चक्कर में भविष्य पर ध्यान नहीं देंगे। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
सिंह- आज दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। जिन लोगों के साथ आप काम कर रहे हैं, वो आपसे बहुत खुश होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी कारण सहयोगियों के साथ मन-मुटाव होने की संभावना है। घर में किसी की शादी की खबर सुन कर खुशी भरा माहौल रहेगा।

कन्या- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी के साथ झगड़ा होने की आशंका है। घर की किसी खबर को सुनकर भावुक हो सकते हैं। छात्र अपना प्रोजेक्ट समय पर पूरा कर लेंगे। सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

तुला- करियर से जुड़े काम में मन चाहे बदलाव होने की संभावना है। किसी भी तरह के सरकारी काम को करने से पहले सोच-विचार कर लें। दापंत्य जीवन में पहले से ज्यादा सुधार होगा। युवा परिवार के साथ किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें।

वृश्चिक- आज का दिन बहुत ही खुशनुमा रहने वाला है। फालतू के खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। बिजनेस के क्षेत्र में कुछ अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी, उनसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। जीवनसाथी किसी जरूरी बात पर राय ले सकते हैं।

धनु- नए व्यापारी अपने प्रोडक्ट का प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से करेंगे। शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावटें आज ख़त्म होंगी। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। युवा दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा, खुद को फिट महसूस करेंगे।
 
मकर- प्रॉपर्टी डीलर्स को आज कोई बड़ी डील मिलने से लाभ मिलेगा। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए समय साथ देगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में फैसला हक में होगा। छात्र करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। घुटनों का दर्द पहले से अधिक तकलीफ देगा।

कुम्भ- आज का दिन कुम्भ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। बच्चों की तरफ से सकारात्मक परिणाम मिलने से मन में खुशी बनी रहेगी। कोई भी सामान लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह लें। युवाओं की रुचि सोशल मीडिया पर बढ़ेगी।

मीन- ब्यूटी पार्लर का काम कर रही महिलाओं को अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थियों को अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का दबदबा कायम रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से काफी हद तक आराम मिलेगा।

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!