Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Jul, 2023 06:57 AM
मेष- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किया गया काम, भविष्य में लाभ देगा। युवा पुरानी किसी गलती को लेकर परेशान रहेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किया गया काम, भविष्य में लाभ देगा। युवा पुरानी किसी गलती को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों को करियर में चल रही बाधाओं से छुटकारा मिलने की संभावना है। परिवार में माहौल ठीक रहेगा।
वृष- आज व्यापार में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। ऑफिस में आपकी मेहनत अवश्य बढ़िया फल देगी। युवा वर्ग हर काम में जल्दबाजी न दिखाएं। मानसिक शांति के लिए एकांत में समय जरूर बिताएं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।
मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपने विरोधियों से बच कर रहें। युवा दोस्तों के साथ अपने मन की बात को शेयर करेंगे। विद्यार्थी अपन पूरा ध्यान पढ़ाई की तरफ रखें। सेहत सही रहेगी।
कर्क- आज अपनी चतुर बुद्धि से दुश्मनों को हराने में कामयाब रहेंगे। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक होती हुई दिखाई देगी। छात्रों को पढ़ाई को लेकर जो चिंता थी वो ठीक हो जाएगी। युवा वर्ग सफलता की सीढ़ी चढ़ने में कामयाब रहेंगे।
सिंह- आज ऑफिस में अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा लेना न भूलें। व्यापार में मेहनत का फल आसानी से मिलता हुआ दिखाई देगा। घरवाले आपकी किसी बात पर रुष्ट रहेंगे। अगर कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है तो उसमें भी निजात मिलने की सम्भावना है।
कन्या- आज अगर किसी बात को लेकर चिंता चल रही थी तो वो दूर हो जाएगी। व्यापार में पैसों से जुड़े काम में बिल्कुल भी ढिलाई न दिखाएं। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें।
तुला- रोजगार के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। पूजा-पाठ में ज्यादा मन लगेगा। संतान पक्ष की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। अनुभवियों का मार्गदर्शन मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न दिखाएं नहीं तो समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
वृश्चिक- आज ऐसी खुशखबरी मिलेगी, जिससे मन प्रफुल्लित हो उठेगा। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। छात्र पढ़ाई में अपनी एकाग्रता बनाए रखें।
धनु- आज घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अपनी गलती पर पछतावा होगा। बिजनेस के मामले में दिन सही रहेगा। छात्रों के लिए दिन चुनौतियों भरा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।
मकर- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पैसे से संबंधित फैसला ध्यान से लें। अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। नौकरी में कोई फैसला लेना पड़ेगा। न चाहते हुए भी परिवार की बात का मान रखेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
कुम्भ- आज का दिन बहुत बिजी रहेगा। जिस जगह निवेश किया था उधर से भी फायदा मिलने की संभावना है। युवाओं की कोई इच्छा अधूरी रह सकती है। कोई गाड़ी या मकान लेने का प्लान सफल हो जाएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
मीन- आज जरुरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। अगर किसी को उधार दे रहे हैं तो जेब देखकर ही खर्च करें। बच्चों की सेहत की चिंता सताएगी।