Tarot Card Rashifal (2nd august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 02 Aug, 2024 06:39 AM

tarot card rashifal

मेष:- भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त में लाभ होगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। रोजगार का हर प्रयास सफल होगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। साझेदारी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष:- भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त में लाभ होगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। रोजगार का हर प्रयास सफल होगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। साझेदारी में गलतफहमी हो सकती है। यात्रा की योजना बनेगी। घर में पूछ-परख बढ़ेगी।

वृष:- आज आप सभी को प्रसन्न व संतुष्ट रखने में कामयाहब होंगे। धन प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई संबंधित परेशानी दूर होगी। अच्छा मार्गदर्शक मिलेगा। नौकरी में कोई नया काम प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी आनंदोत्सव में भाग लेंगे। लापरवाही न करें।

मिथुन:- आज भावनाओं पर काबू रखें, किसी अपने के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधानी बनाए रखें। मन में संशय रहेगा। अधिक मेहनत करनी होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय के अच्छे साधन प्राप्त होंगे। नौकरी में व्यस्तता रहेगी।  यात्रा में सामान का ध्यान रखें।
 
कर्क:- आज भाग्य का साथ बना रहेगा। थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। लाभ के मौके हाथ आएंगे। निवेश मुनाफा देगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। कोई नया तथा बड़ा कार्य करने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ क्लेश हो सकता है। शारीरिक दर्द में सुधार होगा।
   
सिंह:- आज दिन भर व्यस्तता रहेगी। किसी भी काम में जोखिम न लें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। रोजगार के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

कन्या:- आज किया गया हर प्रयास मनोनुकूल लाभ देगा। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। रोजगार में बढ़ोतरी होगी। शत्रुओं को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य  सुख मिलेगा।

तुला:- आज दूसरों से अपनी बात मनवा नहीं पाएंगे। पारिवारिक चिंता सताएगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें, किसी से विवाद हो सकता है। आय में अच्छी अवक रहेगी, कोई बड़ा खर्च करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय मुनाफा देगा।

वृश्चिक:- आज उत्साह से काम कर पाएंगे। हर काम में अपनों का सहयोग मिलेगा। लाभ के सुनहरे अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में बॉस से डांट पड़ने के चांस हैं। स्वास्थ्य में बेचैनी रहेगी।

धनु:- आज कोई नया काम मिल सकता है। जीवनसाथी से अनबन होने के चांस हैं। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति के लिए भरपूर मेहनत करनी होगी। थकान महसूस करेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आर्थिक उन्नति के लिए योजनाएं बनाएंगे।

मकर:- आज भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन परिणाम प्राप्त करने में समय लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। संबंधों को लेकर हताशा का अनुभव होगा। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है।  

कुंभ:- आज अपने क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के काम सावधानी से करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिती रहेगी। कोई सरकारी समस्या खड़ी हो सकती है। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। कानूनी कामों को हाथ में न लें।

मीन:- आज कोई भी काम विवेक से करें। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। आय में लाभ होगा। कारोबार संतोषजनक रहेगा। आंखों का खास ध्यान रखें। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!