Tarot Card Rashifal (3rd august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Aug, 2023 07:15 AM

tarot card rashifal

मेष- आज मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मिलना होगा। व्यय होगा लेकिन आमदनी भी अच्छी रहेगी। परिश्रम का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मिलना होगा। व्यय होगा लेकिन आमदनी भी अच्छी रहेगी। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं पर ध्यान देना होगा।

वृष- आज सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। फालतू खर्च होंगे। किसी भी काम में जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। पुराना रोग परेशान कर सकता है।

मिथुन- आज यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल होंगे। रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क- आज मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। धन प्राप्ति की नई राहें खुलेंगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज लेने से बचें। दूर के संबंधियों से से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आई फ्लू हो सकता है।

सिंह- आज जीवन में आनंद ही आनंद रहेगा। जितना सोचा था, उससे भी अधिक लाभ प्राप्त होंगे। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनोबल बढ़ेगा। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। परिवार में सराहना होगी। सेहत को लेकर सजग रहें।

कन्या- चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

तुला- आज कुसंगति से हानि होगी। व्यापारिक लाभ होगा। वाहन मशीनरी का सावधानी से प्रयोग करें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें। परेशानियों का मुकाबला करके ही लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। छात्रों के शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

वृश्चिक- आज अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। पुराने दोस्तों का भी सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जायदाद संबंधी समस्याएं सुलझाने के आसार बनेंगे। प्रेम-प्रसंगों में अनुकूलता रहेगी।

धनु- आज रुका कार्य पूरा होने से प्रसन्नता होगी। बौद्धिक कार्यों में लाभ होगा। धन संचय करेंगे। दोस्तों की आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी, कर्ज की चिंता कम होगी। फैमिली फंक्शन में भाग लेने का मौका मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।

मकर- आज दिन व्यस्तता भरा रहेगा, दौड़ धूप बनी रहेगी। खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें, किसी की बातों में आएं। कम परिश्रम से ही अच्छा लाभ होने की संभावना है।

कुंभ- आज नए विचार, जीवन में बढ़िया बदलाव लेकर आएंगे। प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य मिलेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपटने में सफल होंगे।

मीन- महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर करें। कल पर कोई भी काम न टालें। संतान कि शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। मेहनत का फल कम मिलेगा लेकिन कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। सेहत पर मानसिक तनाव का बुरा प्रभाव पड़ेगा।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!