Tarot Card Rashifal (4th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Aug, 2023 07:10 AM

tarot card rashifal

मेष- आज अच्छी खबर मिलेगी, रुके कार्यों में गति आएगी। पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज अच्छी खबर मिलेगी, रुके कार्यों में गति आएगी। पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी लेकिन अंतर्मन में हलचल मची रहेगी।

वृषभ- आज समय की अनुकूलता का लाभ लें। पूर्व में की गई मेहनत सफल रहेगी। मनचाहे तरीके से कार्य पूरे होने से प्रसन्नता होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मिथुन- आज लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अनजान पर विश्वास न करें। काम में मन नहीं लगेगा, सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। शोक संदेश मिल सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी।

कर्क- आज बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे लेकिन परिश्रम का पूरा फल नहीं मिल पाएगा। किसी अनजान का मार्गदर्शन अच्छा लाभ देगा। परिवार के साथ यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

सिंह- आज व्यस्तता रहेगी, अपने लिए समय निकालना मुश्किल होगा। संपत्ति संबंधित बड़े सौदे बड़ा लाभ देंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों की सहायता मिलेगी। छोटी-मोटी सेहत संबंधित समस्या रह सकती है।

कन्या- कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव-दबदबा बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। सुख के साधनों पर व्यय होगा। मनचाहा वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

तुला- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग सावधानी से करें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से मन परेशान रहेगा। किसी की गारंटी या जमानत के काम बिल्कुल न करें।

वृश्चिक- तीर्थ दर्शनों के लिए जा सकते हैं। सत्संग से मानसिक परेशानी दूर होगी। दोस्तों के सहयोग से काम पूरे होंगे। कारोबार अच्छा रहेगा लेकिन शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में सबके प्यारे बने रहेंगे।

धनु- आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे, मनचाहा मुकाम हासिल कर पाएंगे। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। अपने काम से काम रखें, फालतू की बातों को इग्नोर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनों का सहयोग मिलेगा।

मकर- आज लंबी यात्रा हो सकती है। नए अनुबंध अच्छा लाभ देंगे। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता और प्रशंसा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी।

कुंभ- खर्चे बढ़ने से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं, खुद की समझ से काम लें। पारिवारिक सदस्य की चिंता बनी रहेगी। दुश्मन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। तन और मन बेचैन रहेगा। विवेक का प्रयोग करें।

मीन- आज नए वस्त्र-आभूषण प्राप्त होंगे, जिससे व्यवहार में सकारात्मकता बनी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलना आरंभ होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!