Tarot Card Rashifal (11th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 11 Nov, 2023 06:29 AM

tarot card rashifal

मेष- प्राइवेट नौकरी वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में कोई नया कदम उठाने के बारे में सोचेंगे। छात्र अपनी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- प्राइवेट नौकरी वालों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में कोई नया कदम उठाने के बारे में सोचेंगे। छात्र अपनी समस्या का हल निकालने के लिए गुरुजनों की मदद लेंगे। सेहत के मामलें में किसी भी तरह का जोखिम न लें।

वृष- आज का दिन खुद को बहुत ही पॉजिटिव महसूस करेंगे। आध्यात्मिक के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मन करेगा। करियर में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे। सेहत सही रहेगी लेकिन बदलते मौसम की वजह से हाथ-पैर में दर्द रहेगा।

मिथुन- आज बहुत दिनों कार्यक्षेत्र में अपने पसंद का काम करेंगे। मित्रों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। बेवजह का तनाव सेहत पर असर डाल सकता है। युवाओं को जल्द ही कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है।

कर्क- आज का दिन सुख-समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। व्यापार की कुछ बातों को गोपनीय रखना ही बेहतर रहेगा। बड़े-बुजुर्गो के आशीर्वाद के बिना कोई काम शुरू न करें। जीवनसाथी के क्वालिटी टाइम स्पेंड करके मन को ख़ुशी मिलेगी।

सिंह- आज कार्यस्थल पर किया गया कठिन काम आपको मानसिक और शारीरिक रूप से थका देगा। युवा वर्ग जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आपकी कोई पुरानी गलती वर्तमान समय में परेशानी पैदा कर सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।

कन्या-  आज व्यापार में नए लोगों से मेलजोल बहुत फायदा दिलाएगा। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत बेहतर है। परिवार में किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी।

तुला- आज व्यापार में पहले से ज्यादा लाभ देखने को मिलेगा। युवा वर्ग करियर से जुड़े किसी काम में लापरवाही न बरतें।  मांगलिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ स्मरणीय पलों को साझा करेंगे। सिरदर्द रह सकता है।

वृश्चिक- आज पुरानी योजना से वर्तमान के काम में लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है। साथी के रिश्ते में मजबूती आएगी।

धनु- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में कुछ नए टारगेट मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, डॉक्टर से सलाह लें। युवाओं को अपने सवालों का जवाब मिल जाएगा।

मकर- आज गृहस्थ जीवन में चल रहा उतार-चढ़ाव भी ठीक हो जाएगा। व्यापार में धन हानि के योग बन रहे हैं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। छात्रों के लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होने से मन बहुत खुश रहेगा। युवाएं अनावश्यक चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होते हुए दिखाई देंगे। सेहत में सुधार होगा।

मीन- आज पारिवारिक बिजनेस कर रहे जातकों के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। शादीशुदा जीवन में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा। युवा वर्ग मौज-मस्ती के साथ करियर पर भी ध्यान दें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!