Tarot Card Rashifal (13th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Dec, 2023 07:16 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। घर के लिए कोई जरूर सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मनमुटाव को दूर करने की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। घर के लिए कोई जरूर सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। भाई के साथ मिलकर माता-पिता के लिए कोई स्पेशल सरप्राइज प्लान करेंगे। 

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी नए कार्य में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन आएगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने जाएंगे। 

मिथुन- आज दिन की शुरुआत में ही मिथुन राशि वालों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ऑफिस में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। घर के काम को समय पर निपटा लेंगे। सेहत का ध्यान रखें। 

कर्क- आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। बड़े भाई का रिश्ता पक्का होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए दोस्त की मदद मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे।  

सिंह- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के किसी बड़े की मदद से पढ़ाई में आ रही समस्या से छुटकारा पा लेंगे। परिवार के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। पैसों से संबंधित चिंता जल्द ही दूर होगी। जो लोग वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना जल्द ही पूरा होगा। कला क्षेत्र वाले छात्रों को आज बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। गले की खराश हो सकती है। 

तुला- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को ऑनलाइन बड़ा आर्डर मिल सकता है। पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनी रहेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला कर सकते हैं।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। संतान की गलत संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी या बड़ा लाभ होगा। कहीं से धन वापिस आने की संभावना है। सेहत सुधारने के लिए सात्विक आहार लें।  

धनु- आज करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस राशि के युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बच्चों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे। 

मकर- आज इस राशि के व्यापारियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो जातक कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे हुए है, उन्हें सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास दोस्त के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं। कमर दर्द होने की संभावना है।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की बरसात होगी। इस राशि की बिजनेस कर रही महिलाएं अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कोई विशेष योजना बना सकती हैं।  

मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में बढ़िया लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएगा।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!