Tarot Card Rashifal (25th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 04:31 AM

tarot card rashifal

मेष राशि वालों आज आपके तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है।

मेष राशि वालों आज आपके तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढ़िया है।

वृष राशि वालों आज आपका ऑफिस में कई दिनों से रूका हुआ काम पूरा होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। आपके लवमेट के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं।  

मिथुन राशि वालों आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिल्डर्स के लिए दिन फायदा देने वाला है। आज लोग आपके स्वाभाव से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ आज आप अपनी पुरानी बातें शेयर कर सकते हैं। बाहर का न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है।

कर्क राशि वालों आज आपका आपके किसी दोस्त के साथ झगड़ा हो सकता है। लेकिन आपके जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।आज आपको बाहर जाते समय वाहन ध्यानपुर्वक चलाने के सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि वालों घर में किसी बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद आपको काम में मदद करवा सकता है। ऑफिस में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि की महिलाओं को कमर दर्द परेशान कर सकता है।

कन्या राशि वाले व्यापारी वर्ग को आज घाटा हो सकता है। इस राशि के इंजीनियर्स आज थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाक़ात सुखद रहेगी.. अच्छा-सा गिफ्ट दोस्ती में मिठास लाएगा।

तुला राशि वालों आज आपकी ऑफिस में परफॉरमेंस अच्छी बनी रहेगी। किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय देने से बचें। क़ानूनी अड़चने सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहने के योग हैं। 

वृश्चिक राशि वालों ऑफिस के किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। आपको पार्टनर से पूरा सहयोग मिलेगा। घर परिवार का मोहोल अच्छा रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता, ध्यान रखें।

धनु राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की वजह से आपको तारीफ मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बात को लेकर दोस्तों से अनबन हो सकती है। शाम को बहुत ज़्यादा थकावट महसूस होगी। आज ऑफिस में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन ठीक- ठीक ही रहेगा। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहरी भोजन न करें।

मीन राशि वालों आज आपका दिन  सामान्य रहेगा। रुके हुए किसी काम में आपको सफलता मिलेगी। आस-पास के लोगों से अच्छी सलाह मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!