Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 May, 2026 07:48 AM

मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जीवन में
मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपनी कम्युनिकेशन स्किल से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जीवन में विभिन्न चिंताएं दूर होंगी। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खुले हाथ से पैसा खर्च करेंगे।
वृषभ राशि
आज आप खुद को काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। आमदनी बढ़ेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। फिर भी पैसे को संभाल कर खर्च करें। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय समय पर लेंगे तो फायदे में रहेंगे।
मिथुन राशि
आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। बातचीत में सावधानी रखें। कोई अनजान आपके जीवन में धन लाभ की सौगात लेकर आएगा। पेंडिंग काम पूरे होते चले जाएंगे। स्वभाव में अभिमान न आने दें।
कर्क राशि
भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। धैर्य बनाए रखें। नौकरी में वेतन वृद्धि के योग बनेंगे तो बिजनेस में अचानक से कोई लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी गुडविल भी बनी रहेगी।
सिंह राशि
भाग्य आपका साथ देगा, सुख- सुविधाओं पर पूरा अधिकार बना रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। अटका हुआ पैसा वापिस मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर पुराने समय को याद कर भावुक होंगे।
कन्या राशि
काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। आमदनी बढ़ेगी और हर काम में सफलता भी मिलेगी। बॉस आपसे खुश रहेंगे और काम की तारीफ करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में प्रदर्शन भी बेहतर होगा। परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। किसी भी काम में परिवार और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उनका प्रमोशन मिलने का योग बनेगा। कारोबारियों के इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज सही दिशा में उठाया गया छोटा कदम भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है।
धनु राशि
नए अवसर मिल सकते हैं, आज आपके पास अपनी इच्छाओं को पूरा करने की शक्ति है। जोश के साथ आगे बढ़ें, सफलता आपका इंतजार कर रही है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मानसिक शांति महसूस होगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ होने जा रहा है। अपने जीवन में महत्वपूर्ण लाभ का अनुभव होगा। समृद्धि और सुख का दिन है। परिवार और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
कुंभ राशि
आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, खासकर रिश्तों में। भ्रम और असमंजस की स्थिति बनने की संभावना है। सच्चाई को समझने की कोशिश करें। जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है। पुरानी चीजों को छोड़ने का समय है।
मीन राशि
आज खुशी और सफलता का दिन है। पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूम सकता है। अचानक लाभ संभव है। सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे और इच्छाएं पूरी होंगी।