Tarot Card Rashifal (20th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 20 May, 2026 06:51 AM

tarot card rashifal

मेष- पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। विदेशी कंपनी से भी जॉब का ऑफर आ सकता है। जमीन और

मेष- पद और प्रतिष्ठा बढ़ने के योग बन रहे हैं। विदेशी कंपनी से भी जॉब का ऑफर आ सकता है। जमीन और जायदाद को लेकर अगर किसी परेशानी में हैं तो वो भी दूर होगी।

वृष- मनचाहा पद मिलेगा। घर-परिवार में फंक्शन होने के योग भी दिख रहे हैं। धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा, तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं।

मिथुन- आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेन-देन की समस्या आज हल होगी लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी दूर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।

कर्क- आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी लेकिन यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। 

सिंह- ये समय भाग्यशाली रहेगा। ऑफिस में काम को सराहना मिलेगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो ये समय अनुकूल है।

कन्या-  बिजनेस में मुनाफा होने का योग दिख रहा है। बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा होगा। व्यापार का विस्तार करने के लिए सोच रहे हैं तो ये सही समय है।

तुला- आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा नहीं तो इससे संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक- आप में ऊर्जा भरपूर मात्रा में रहेगी। हालांकि खर्चे बढ़ सकते हैं, मगर उसके बाद भी घर का वातावरण शांत रहेगा। धन की आवक शुरू होगी।

धनु-  इस वक्त उधार लेने और देने से बचें। अगर आप कुछ बड़ा करने के बारे में सोच रहे हैं तो जब तक कार्य पूरा न हो उस बारे में किसी को जानकारी न दें।

मकर- परिवार का सहयोग मिलेगा, भाई-बहन के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। नए वाहन और नई जमीन भी खरीद सकते हैं। बॉस से संबंध मधुर बनेंगे। संतान का योग भी बन रहा है।

कुंभ- परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की प्रिय के प्रति प्रगाढ़ता और बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन वो कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। करियर अच्छा होगा। नौकरी तलाश रहे हैं तो ये तलाश पूरी हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!