Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 May, 2026 10:04 AM

मेष- संपत्ति से जुड़े मामलों में अभी परेशानी बनी रहेगी। संतान की हर फरमाइश को पूरा करना आपको धन के अभाव की और लेकर जा
मेष- संपत्ति से जुड़े मामलों में अभी परेशानी बनी रहेगी। संतान की हर फरमाइश को पूरा करना आपको धन के अभाव की और लेकर जा सकता है। अपने लोगों से विश्वासघात मिलने की संभावना है। साथ के लोग आपकी आलोचना कर आपको आहत कर सकते हैं।
वृष- आज का दिन नए अवसरों को जन्म दे रहा है। इनका भरपूर लाभ लें। आपके सामने मार्ग बहुत हैं, अब अपने विवेक से तय करें, आप को क्या करना है। भावनात्मक संबंधों में अनुकूलता रहेगी। धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकेगा।
मिथुन- अपने भाई से चल रहा विवाद बढ़ सकता है। माता-पिता का साथ पाने के लिए उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। पड़ोस में किसी की आर्थिक सहायता करनी पड़ेगी। व्यापार में आवक अच्छी रहेगी।
कर्क- पुराने रुके कार्यों को आगे बढ़ाने का समय आ गया है। आपको सफलता के साथ लाभ भी होगा। संपत्ति से जुड़े लोगों को बहुत समय के बाद कोई बड़ी डील सफल होती नजर आएगी। जीवनसाथी से सहयोग बनाए रखें।
सिंह- मित्रों के साथ आनंददायक समय व्यतित होगा लेकिन आपकी भावनाओं का कुछ लोग मजाक बना सकते हैं। जो तनाव का कारण बनेगा। उचित होगा ऐसे में लोगों की परवाह न करें। आध्यात्मिक दृष्टी से समय उपयुक्त है।
कन्या- काम के प्रति लापरवाही न बरतें। बॉस को जवाबदेही देनी पड़ सकती है। बहुत समय के बाद मन थोड़ा शांत व प्रसन्नचित रहेगा। व्यर्थ का तनाव छोड़ वर्तमान समय का आंनद लें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
तुला- निवेश में वृद्धि होगी। आर्थिक सुदृढ़ता आएगी। चापलूसों और झूठे लोगों से सावधान रहें। माता से सम्पर्क बन सकता है। विदेशी धन लाभ होगा। परिवारजनों से प्रेम का भाव रखें।
वृश्चिक- समय अनुकूल है लेकिन अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। कई दिनों से रुकी मुलाकात आज संभव है। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। विद्या प्राप्ति हेतु समय अनुकूल है।
धनु- स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। अत्यधिक क्रोध नुकसानदायक सिद्ध होगा। संभावित नुकसान होने से आप खुद को नहीं बचा सकते। सामाजिक संलग्नता बनी रहेगी। कैरियर के चुनाव के समय पूरी जानकारी ले लें।
मकर- पिता से किसी जटिल विषय पर सहमति बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखने से समस्या हल हो सकती है। सरकारी कामों में व्यस्त रहेंगे। किसी प्रकार का आरोप लगने के योग हैं। अपने मन की योजनएं दूसरों को न बताएं।
कुंभ- अपने व्यवहार में आपको अत्यधिक परिवर्तन लाने की जरूरत है। समय रहते संभल जाना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। अपनी जिम्मेदारी को समझें और समझदारी से कार्य करें। कारोबार में उलझने बढ़ेंगी। मित्रों की सहायता मिल सकती है।
मीन- किसी पर भी विश्वास कर लेना नुकसान देगा। यात्रा न करें। जीवन साथी से पैसे का लाभ मिलेगा। लोहे के काम में मंदी कि स्थिति रहेगी। वाहन के क्रय के अच्छे योग हैं। किसी परिचित से कारोबार पर मंत्रना हो सकती है।