Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jul, 2026 01:56 PM

मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जो लोग काम के सिलसिले में इधर-उधर घूम रहे थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी।
मेष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जो लोग काम के सिलसिले में इधर-उधर घूम रहे थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर परिवार से बातचीत करेंगे।
वृष- व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। किसी विदेशी परिजन के घर पर आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। कानूनी मामले में फैसला हक में रहने से राहत की सांस लेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कर्क- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जाएंगे। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अपने माता-पिता से बातचीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कन्या- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कोई रोमांटिक मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। सेहत ठीक रहेगी।
तुला- आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ हसीन पलों का मजा लेंगे। व्यापार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें।
वृश्चिक- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। दोस्त की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
धनु- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है।
मकर- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने की संभावना है। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में मनचाही सफलता मिलेगी। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर सहकर्मियों के साथ बहस हो सकती है। माता-पिता को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए दोस्तों की मदद लेंगे।
मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।