Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Aug, 2026 01:42 AM

मेष- आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से उसकी शिक्षा संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सेहत के
मेष- आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से उसकी शिक्षा संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सेहत के प्रति काफी चिंतित रह सकते हैं। व्यापार में आज अधिक परिश्रम करना होगा। इस राशि के छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं।
वृष- आज बेवजह के वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। जीवन में जो समस्या चल रही थी उससे निजात मिलेगा। धन निवेश करने से पहले किसी से सलाह अवश्य कर लें। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन- आज अचानक से सेहत खराब हो सकती है। काम को लेकर जो चिंता थी वो दूर हो जाएगी। परिवार वालों के साथ बैठकर किसी जरुरी बात पर सलाह-मशवरा करेंगे। छात्रों को पढ़ाई के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
कर्क- आज आर्थिक विकास होगा, सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रोफेशनल घटनाक्रम में फंसे रहेंगे। हाई प्रोफाइल लोग पार्टी करेंगे, खूब एंजॉय करेंगे।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना है। लव लाइफ में किसी तीसरे के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या- भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त में लाभ होगा। नौकरी में सम्मान मिलेगा। रोजगार का हर प्रयास सफल होगा। उन्नति के मार्ग खुलेंगे। साझेदारी में गलतफहमी हो सकती है। यात्रा की योजना बनेगी। घर में पूछ-परख बढ़ेगी।
तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।
वृश्चिक- आज दूसरों से अपनी बात मनवा नहीं पाएंगे। पारिवारिक चिंता सताएगी। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें, किसी से विवाद हो सकता है। आय में अच्छी अवक रहेगी, कोई बड़ा खर्च करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय मुनाफा देगा।
धनु- आज का दिन कशमकश से भरा रहेगा। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन के लेन-देन में धोखा मिलने की संभावना है। पब्लिक रिलेशन संबंधित कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा, पूरा दिन सुस्ती छाई रहेगी।
मकर- मकर राशि के जातकों को आज नौकरी में अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आय में बढ़ोतरी को लेकर कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से अधिक भरोसा न करें।
कुंभ- आज धन-लाभ के लिए सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परफेक्ट माहौल रहने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र एक्टिव रखने को महत्व देंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग नए पार्टनर के साथ कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। गैस की समस्या बनी रहेगी।