Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Nov, 2026 01:12 AM

मेष- आज करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस
मेष- आज करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस राशि के युवाओं को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बच्चों के साथ कुछ पल मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे।
वृष- आज इस राशि के युवा वर्ग के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। वजन अचानक से बढ़ सकता है।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम काफी अच्छा चलेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर कर सकते हैं।
कर्क- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सिंह- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी नए कार्य में रुचि बढ़ेगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन आएगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने जाएंगे।
कन्या- आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। संतान की गलत संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होगी या बड़ा लाभ होगा। कहीं से धन वापिस आने की संभावना है। सेहत सुधारने के लिए सात्विक आहार लें।
तुला- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहना वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर आंख मूंद कर भरोसा न करें। पारिवारिक सुख मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक- आज किसी दोस्त की मदद करने से बहुत प्रसन्नता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से काफी आराम मिलेगा।
धनु- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
मकर- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग काम के सिलसिले में विदेश जाएंगे। माताएं अपने बच्चों के लिए कोई स्पेशल डिश बनाएंगी। घर की जरूरत का सामान लेने जीवनसाथी के साथ मार्केट जाएंगे।
कुंभ- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से कोई स्पेशल उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
मीन- आज धनु राशि वालों के जीवन से धन संबंधी समस्या दूर होगी। परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ मिलकर पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। घर में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।