Kundli Tv- रात को करेंगे ये काम तो हो जाएंगे बर्बाद

Edited By Jyoti,Updated: 19 Jul, 2018 10:45 AM

the work will be done at night

हिंदू धर्म के शास्त्रों में सुख, शांति के लिए बहुत से नियम आदि बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति का बिगड़ा हुआ जीवन संवर जाता है। इन शास्त्रों में विष्णु पुराण बहुत अहम पुराण माना गया है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हिंदू धर्म के शास्त्रों में सुख, शांति के लिए बहुत से नियम आदि बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति का बिगड़ा हुआ जीवन संवर जाता है। इन शास्त्रों में विष्णु पुराण बहुत अहम पुराण माना गया है। तो आईए जानते हैं विष्णु पुराण में बताई गई 3 एेसी बातें जिनसे रात में व्यक्ति को दूर रहना चाहिए। कहा जाता है कि विष्णु पुराण में बताए गए गृहस्थ संबंधी नियमों का पालन करने से भगवान विष्णु, महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त पाई जा सकती है। इसके अनुसार बुद्धिमान व्यक्ति को रात के समय इन तीनों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
PunjabKesari

चौराहों पर जाना 
किसी भी समझदार व्यक्ति को रात के समय चौराहे से दूर ही रहना चाहिए। रात के समय अक्सर चौराहों पर असामाजिक तत्वों की उपस्थिति रहती है। ऐसे में यदि कोई सज्जन व्यक्ति चौराहे पर जाएगा तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, ये काम सदाचार के नियमों के विरुद्ध भी है। रात के समय अपने घर में ही रहना चाहिए।
PunjabKesari

श्मशान के आसपास जाना 
रात के समय श्मशान के आसपास जाना भी नहीं चाहिए। श्मशान क्षेत्र में सदैव नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। इसका बुरा असर हमारे मन और मस्तिष्क पर पड़ सकता है। साथ ही, श्मशान क्षेत्र में जलते हुए शवों से निकलने वाला धुआं भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रहता है। उस क्षेत्र के वातावरण में कई सूक्ष्म कीटाणु भी रहते हैं जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसीलिए श्मशान जाने के बाद स्नान करना जरूरी बताया गया है। रात के समय में स्नान करना भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इन्हीं कारणों के चलते रात के समय श्मशान के आसपास नहीं जाना चाहिए।
PunjabKesari

बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से नज़दीकी
वैसे तो बुरे चरित्र वाले व्यक्ति से हमेशा ही दूर रहना चाहिए, लेकिन रात के समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बुरे चरित्र वाले लोग अधिकतर अधार्मिक और गलत कार्य रात के समय में ही करते हैं। ऐसे में यदि कोई सज्जन व्यक्ति इनके साथ रहेगा तो वह परेशानियों में उलझ सकता है। अत: इन लोगों से दूर रहना चाहिए।
Kundli Tv – यहां फोन से लगती है भक्तों की अर्ज़ी (देखें Video)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!