आपको भी मिले जीवन में ये संकेत तो जान लें देवी लक्ष्मी होने वाली मेहरबान!

Edited By Updated: 28 May, 2021 04:14 PM

these dreams gave positive sign about life

कहा जाता है हमारे जीवन में जो भी घटना घटित होती है, उसका संकेत हमें किसी न किसी रूप में मिल जाता है। परंतु कुछ लोग इसे समझ पाने में सक्षम होते हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहा जाता है हमारे जीवन में जो भी घटना घटित होती है, उसका संकेत हमें किसी न किसी रूप में मिल जाता है। परंतु कुछ लोग इसे समझ पाने में सक्षम होते हैं तो कुछ लोग इसे समझ नही पाते तो कई बार लोग इसे नज़रअंदाज़ करते हैं। परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति को इन संकेतों को समझना चाहिए। क्योंकि जो व्यक्ति इन संकेतों से समझ पाता है, वो भविष्य में होने वाली घटनाओं से अपने आप को बचा पाता है व आने वाली स्थिति के लिए खुद को तैयार करना पाता है। बता दें इन संकेतों में केवल बुरे संकेत नहीं बल्कि अच्छे संकेत भी शामिल होते हैं। आज हम आपको देवी लक्ष्मी से संबंधित ऐसे ही शुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में कहा जाता है कि इन संकेत का अर्थ होता है कि देवी लक्ष्मी का आपके घर में वास होने वाला है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये संकेत- 

कहा जाता है अगर व्यक्ति को सपने में सर्प व बिल दिखे तो इसका मतलब होता है कि इससे आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। 

अगर सपने में कोई व्यक्ति खुद को किसी वृक्ष पर चढ़ता हुआ पाता है तो इसका मतलब होता है कि उसे अपने जीवन में कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है। 

कोई स्त्री या कन्या सपने में अपने आप को नृत्य करती हुए देखे तो इसे भीधन प्राप्ति के संकेत माना जाता है। 

अगर सपने में सोना (स्वर्ण) दिखे तो इसे घर में मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है। 

यदि किसी को सपने में मधुमक्खी का लगा हुआ छत्ता दिख जाए तो इसे भी धन लाभ का संकेत माना जाता है। 

स्वप्न में कई सारे चूहों को देखे हों तो समझ लीजिए आपके घर में भरपूर धन का आगमन होने वाला है।

सपने में किसी देवी-देवता के दर्शन हो जाएं तो इसका अर्थ होता है कि आपके घर स्वयं देवी लक्ष्मी पधारने वाली हैं जिससे आपको धन लाभ के साथ-साथ सफलता भी मिलन लगती है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!