Edited By Jyoti,Updated: 23 Jun, 2018 06:01 PM
अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि उनके घर में कुछ बुरी शक्तियों का वास है। दरअसल इन सभी का कारण घर में ही मौज़ूद कुछ चीज़ें होती हैं, जिनके चलते न चाहते हुए भी व्यक्ति अपने घर में आत्माओं या बुरी शक्तियों को ख़ुला न्योता दे देता है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि उनके घर में कुछ बुरी शक्तियों का वास है। दरअसल इन सभी का कारण घर में ही मौज़ूद कुछ चीज़ें होती हैं, जिनके चलते न चाहते हुए भी व्यक्ति अपने घर में आत्माओं या बुरी शक्तियों को ख़ुला न्योता दे देता है। वास्तु के अनुसार ये चीज़ें बुरी शक्तियों को निमंत्रण तो देती ही हैं साथ ही घर के लोगों के मन मस्तिष्क पर भी बुरा असर डालती हैं। तो अगर आपको भी अपने घर में कुछ एेसे बुरी शक्तियों की होने की भनक होती हैं तो आगे बताई जाने वाली बातें आपके लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती हैं।
वास्तु के अनुसार घर का ब्रह्म स्थान यानि मध्य भाग हमेशा खाली होना चाहिए। मध्य भाग में भारी सामान हो या मध्य भाग भरा हुआ रहे तो मन पर एक बोझ सा बना रहता है। घर में रहने वाले लोगों को अपने सिर पर एक अलग प्रकार का भार महसूस होने लगता है। ऐसे में घर में किसी नकारात्मक शक्तियों की मौजूदगी का अनुभव भी होता है।
वास्तुशास्त्र की मानें तो जिन घरों में पूर्व दिशा दोष पूर्ण होता है उस घर के लोगों की तरक्की में रुकावटें आती हैं। साथ ही वहां रहने वाले लोगों की उम्र कम होने लगती है।
घर में दक्षिण दिशा नीचा होने पर घर के सदस्यों के बीच झगड़े होने लगते हैं। महिलाओं में निराशा की भावना बढ़ती है। इतना ही नहीं नकारात्मकता के कारण मन में आत्महत्या की भावना भी आती है। इस तरह की स्थिति होने पर दक्षिण दिशा को ऊंचा रखना चाहिए या इस दिशा में भारी सामान रखकर इसके दोष को दूर करना चाहिए।
अगर घर की उत्तर दिशा वास्तु दोष से पीड़ित हो तो वहां रहने वालों का मन अशांत रहता है और ठीक से नींद नहीं आती है, मन में बुरे-बुरे विचार आते रहते हैं। दिन के समय शरीर में सुस्ती बनी रहती है।
घर में दक्षिण पूर्व कोण में किसी प्रकार का दोष होने पर घर अग्नि भय होता है। इस दोष के कारण घर में बिजली के सामान अक्सर खराब होते रहते हैं। घर में शार्ट सर्किट के कारण कष्ट उठाना पड़ता है। इस दिशा के दोष को दूर करने के लिए इस दिशा में शुक्र का यंत्र लगाना चाहिए अगर ऐसा करने में दिक्कत हो तब लाल रंग का बल्ब लगा सकते हैं।
मां लक्ष्मी की ये तस्वीर बना देती है कंगाल (देखें VIDEO)