Edited By Niyati Bhandari,Updated: 03 Dec, 2020 09:33 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत बुद्धिमान व ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान व ख्याति प्राप्त करते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत बुद्धिमान व ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान व ख्याति प्राप्त करते हैं।
मूलांक 3 वाले लोग बड़े स्वाभिमानी होते हैं। ये किसी भी कीमत पर अपने मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। ये लोग मेहनत व लग्न से कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। ये लोग जिस भी कार्यक्षेत्र में कार्यरत होते हैं, मुख्यतः अपने कार्य में दक्ष होते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से प्रायः ज्यादा अनुभव देखने को मिलता है। ये लोग अपनी सूझबूझ व दूरदर्शिता के कारण एक अच्छे सलाहकार के रूप में भी जाने जाते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष उनके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत बड़ों व गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर कर सकते हैं। सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। दिसम्बर के माह का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गले सम्बंधी विकार उत्पन्न हो सकता है।
वर्ष 2021 की शुरुआत जनवरी के माह में मनोबल की वृद्धि होगी। उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। फरवरी के माह का समय उत्तम है। कम प्रयास से कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग समय का सदुपयोग करें। मार्च के माह में किसी प्रलोभन के चलते अनैतिक कार्य करने से बचें। आप किसी शोध के कार्य में कार्यरत हैं तो एक अच्छे मार्गदर्शन के अंतर्गत सफलता प्राप्ति की संभावना बनती है। अप्रैल व मई का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। जुलाई के माह में सरकारी काम बनेंगे। आपका रुझान ज्योतिष विद्या की ओर हो सकता है। अनिंद्रा से परेशान हो सकते हैं। जुलाई के माह में कार्यलय में किसी कर्मचारी से विवाद सम्भव है। क्रोध पर काबू रखें। अगस्त के माह में किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो समय शुभ है। मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सितम्बर के महीने में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। नवम्बर के माह का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल वृक्ष को जल दें।
सोना न बेंचे और न ही गिरवी रखें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
काले व नीले रंग का परहेज करें।
केसर का तिलक लगाएं।
भाई-बहनों के साथ प्रेम से रहें।
हनुमान जी की प्रतिमा के चरणों से सिंदूर लेकर तिलक लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in