आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Jul, 2022 10:10 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वकांक्षी होते हैं। ये लोग हर कार्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वकांक्षी होते हैं। ये लोग हर कार्य को स्वतंत्र रूप से करना पसंद करते हैं। इन लोगों को किसी की अधीनता पसंद नहीं आती। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे निर्णायक के रूप में जाने जाते हैं। इन लोगों में एक अच्छे राजनीतिज्ञ, नेता अथवा प्रबंधक के गुण होते हैं। इन लोगों को आमतौर पर अपने परिवार, दोस्तों के साथ ग्रुप आदि स्थानों पर भी प्रबंधन के कार्य ही सौंपे जाते हैं। जिसे ये लोग बखूबी निभाना जानते हैं। इन लोगों को अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं आता। मूलांक 1 वाले जातक दूसरों से सलाह ले तो लेते हैं परंतु अपने मन की ही करते हैं। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। मूलांक 1 वाले जातकों को उच्च सरकारी पदों पर कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का अपने परिवार में अपने पिता के साथ एक गहरा और विशेष रिश्ता होता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष व्यापार के नजरिए से आपके लिए शुभ रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। इस वर्ष कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा, जो कि किसी भी स्तर पर संभव हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जुलाई के महीने का समय आपके लिए उत्तम है। नौकरी चाहने वाले लोग आवेदन भेज सकते हैं। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई में लगेगा। व्यापार में कुछ नई प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। अगस्त के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी के बहकावे में आकर कोई अनैतिक काम न करें, बेकार ही मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा। लेखन के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति भी तरक्की करेंगे। अक्टूबर के महीने में आप के भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी। खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे। स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करेंगे। नवम्बर के महीने में सरकारी लाभ मिलेगा। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। दिसंबर के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होगा। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। फरवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में आलस्य को त्यागना ही बेहतर होगा। अप्रैल के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम की शुरुआत में निवेश किया जा सकता है। जून के महीने का समय आपके मनोबल में वृद्धि करेगा। आप अपने फैसले लेने में पहले से ज्यादा गंभीर नजर आएंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। केसर का तिलक लगाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!