आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Nov, 2022 08:20 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है। जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक रूप से बलवान एवं सुडौल होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है। जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक शारीरिक रूप से बलवान एवं सुडौल होते हैं। इन लोगों में भरपूर साहस और ऊर्जा होती है। ये लोग साहसी और निडर होते हैं। कभी किसी काम को करने से घबराते नहीं हैं। इन लोगों में गुस्सा और क्रोध ज्यादा होता है। हालांकि इनका गुस्सा लंबे समय तक ठहरता नहीं है। ये लोग बातों को दिल से लगा कर नहीं रखते। जन्मतिथि के अन्य अंक भी सकारात्मक हो तो मूलांक 9 वालों में बुद्धि और सहजता का अच्छा तालमेल देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा अच्छी रहती है। प्रायः इन लोगों को हर विषय में रुचि होती है। मूलांक 9 वालों का व्यापार अथवा अर्थशास्त्र में खास मन नहीं लगता। इन लोगों को पुलिस, आर्मी, फौज, समाज सेवा, डॉक्टर, चिकित्सक आदि के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वालों में दूसरों के लिए सेवा भाव होता है। ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि मूलांक 9 वाले जातक या तो स्वयं या फिर किसी समाज सेवा कल्याण इकाई के साथ जुड़कर लोगों की मदद करते हैं। ये लोग अपने क्रोध पर काबू पा लें तो अपने जीवन में बुलंदियों को छूते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस वर्ष आपके कार्य की दर थोड़ी धीमी बनी रहेगी। आपके विचारों में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। इस साल संभव है कि परिस्थितियों के दबाव में आकर आप अलगाव की स्थिति महसूस करें। यह समय संयम और सूझबूझ के साथ बताया जाए तो उत्तम परिणाम दे सकता है। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। दिसंबर के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक आपको अपने कार्यों में ठहराव नजर आएगा परंतु यह समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है। किसी नए काम में निवेश अभी न करें। फरवरी के महीने में नए काम और नई जिम्मेदारियां आपके लिए तैयार हैं। आप स्वयं भी किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग उत्तम परिणाम हासिल करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। मई के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। अचानक आप पर कार्यभार की अधिकता बन सकती है। कोई अनैतिक काम करने का विचार न करें। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। जून के महीने में घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अगस्त के महीने में समय आपके व्यवहार और विचारों पर निर्भर करता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ख्याल रखें। यात्राओं के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामलों से रूबरू होना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने में दोस्तों की सलाह से कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान अर्पित करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। एक नारियल जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!