आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 01 Feb, 2023 07:12 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक आत्मनिर्भर और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने आत्म सम्मान और अपने जीवन मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं करते। ये लोग किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। मूलांक 1 वाले जातकों को स्वतंत्र रूप से कार्य करना अच्छा लगता है। इन लोगों में हर परिस्थिति को देख विचार कर सूझबूझ के साथ एक उत्तम निर्णय लेने की शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त होते हैं तथा इन जिम्मेदारियों को इन्हें बखूबी निभाना आता है। हालांकि बहुत बार अभिमान स्वरूप कुछ चीजें ऐसी कर बैठते हैं जो बाद में नुकसानदेह साबित होती हैं। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को पढ़ाई के बाद स्वयं के कारोबार में अच्छा करते हुए देखा गया है। नौकरी के क्षेत्र में भी ये लोग उच्च पद पर कार्यरत होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ मित्रता होती है। मूलांक 1 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए नए-नए अवसर लेकर आया है। इस साल आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। इस वर्ष हर नए कार्य को करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेने में ही उत्तम परिणाम मिलेंगे। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चे इस समय में पढ़ाई में अपना मन लगाएंगे और अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर भी योजना बनाएंगे। मार्च के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें। बेकार के प्रलोभनों से दूर रहें। अप्रैल और मई के महीने का समय युवा वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में कारोबार संबंधी कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। जुलाई के महीने का समय तनाव की स्थिति में बीतेगा। इस समय में कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। किसी गलत संगति का साथ न करें अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। अगस्त के महीने में आप फिर से ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। दोस्तों से उचित सलाह मिलेगी। सितंबर के महीने में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी परंतु किसी को कोई वायदा न करें। बातचीत के दौरान अपशब्द का इस्तेमाल न करें। अक्टूबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नवंबर के महीने में अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना बनाएंगे। दिसंबर के महीने में किसी नई तकनीक को इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय कुछ परिवर्तन लेकर आएगा।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

PunjabKesari   Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!