प्यार में नाकामी का दर्द और गुस्से का असर, जानें सलमान खान के मूलांक वालों की कैसी होती है लव लाइफ

Edited By Updated: 23 Sep, 2026 12:45 PM

salman khan numerology love life

अंकशास्त्र  की दुनिया बेहद ही दिलचस्प होती है। किसी व्यक्ति की जन्म तारीख सिर्फ एक आकड़ा नहीं होती, बल्कि यह उसके स्वभाव, करियर और लव लाइफ से जुड़े कई राज खोलती है। बॉलीबुड के दबंग और भाईजान यानी सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर को हुआ था।

Salman Khan Numerology Love Life : अंकशास्त्र  की दुनिया बेहद ही दिलचस्प होती है। किसी व्यक्ति की जन्म तारीख सिर्फ एक आकड़ा नहीं होती, बल्कि यह उसके स्वभाव, करियर और लव लाइफ से जुड़े कई राज खोलती है। बॉलीबुड के दबंग और भाईजान यानी सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर को हुआ था। अंकशास्त्र के अनुसार, 27 तारीख का योग मूलांक 9 बनता है। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल  है, जिसे ऊर्जा, साहस, जुनून और थोड़े गुस्से का प्रतीक माना जाता है। भाईजान की प्रोफेशनल लाइफ जितनी हिट रही है। उतनी ही उनकी लव लाइफ बहुत उलझी हुई नाकाम नजर आती है। अगर किसी व्यक्ति या आपके पार्टनर का मूलांक 9 है, तो आइए जानते हैं कि ऐसे लोगों की लव लाइफ कैसी होती है और उनके रिश्ते में कौन सी चुनौतियां आती हैं।  

दिल से सच्चे और बेहद जुनूनी प्रेमी
मूलांक 9 वाले लोग जब किसी से प्यार करते हैं, तो पूरी शिद्दत और ईमानदारी से निभाते हैं। मूलांक 9 वाले लोग जब किसी से प्यार करते हैं, तो पूरी शिद्दत और ईमानदारी से निभाते हैं। इनके लिए प्यार सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक गहरा अहसास होता है। ये अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इनका अंदाज काफी प्रोटेक्टिव होता है। ये अपने साथी की ढाल बनकर खड़े रहते हैं। प्यार के मामले में ये बेहद रोमांटिक और पजेसिव भी होते हैं।

प्यार में नाकामी का दर्द क्यों सहना पड़ता है?
 मूलांक 9 वाले कई लोगों के जीवन में सच्चा प्यार मिलने में काफी अड़चनें आती हैं। सलमान खान का उदाहरण ही देख लीजिएउनकी जिंदगी में कई रिश्ते आए, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच सकी। ये लोग अपने साथी से हद से ज्यादा वफादारी और ध्यान की उम्मीद रखते हैं। जब सामने वाले से उतना रिस्पॉन्स नहीं मिलता, तो इनका दिल टूट जाता है। मूलांक 9 वाले लोग अक्सर दूसरों की मदद करने या परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के चक्कर में अपनी निजी लव लाइफ को पीछे छोड़ देते हैं। ये अपनी भावनाएं बहुत जल्दी जाहिर नहीं कर पाते या फिर गलत तरीके से बोल देते हैं, जिससे इनके रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं।

गुस्से का असर: रिश्ते में तकरार की बड़ी वजह
मंगल ग्रह का प्रभाव होने के कारण मूलांक 9 वाले लोगों के स्वभाव में तेज और गुस्सा स्वभाविक रूप से होता है। ये लोग बिना सोचे-समझे गुस्से में आकर कभी-कभी ऐसी बातें बोल देते हैं, जो पार्टनर के दिल को चुभ जाती हैं। यदि रिश्ते में बहस हो जाए, तो मूलांक 9 वाले आसानी से झुकना पसंद नहीं करते। उनका यह जिद्दी स्वभाव और गुस्सा बने-बनाये रिश्ते को बिगाड़ देता है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इनका गुस्सा जितनी तेजी से चढ़ता है, उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाता है। दिल के ये बहुत साफ होते हैं और मन में कोई मैल नहीं रखते।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!