आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Oct, 2023 07:30 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान-सम्मान और यश प्राप्त करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ  

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में मान-सम्मान और यश प्राप्त करते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी रौबदार होता है। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। इन लोगों में हर परिस्थिति में सफल निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक हर जिम्मेदारी को अच्छे से निभाते हैं। बहुत बार परिस्थितियों को संभालने के लिए इन लोगों को कठोर व सख्त स्वभाव अपनाने की जरूरत पड़ती है। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक उत्तम नेता की तरह समूह का नेतृत्व करते हैं। इन लोगों को राजनीति में भी सफल होते हुए देखा गया है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग सरकारी कार्यक्षेत्रों में सफल होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत स्वाभिमानी होते हैं परंतु कई बार अभिमान और स्वाभिमान में अंतर नहीं समझ पाते। जो कि इनके लिए नुकसानदेह साबित होता है। मूलांक 1 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। काफी समय से रुके हुए कुछ कामों को गति मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम को शुरू करना चाहते हैं तो समय का लाभ उठाने की कोशिश करें परंतु सफलताओं को अहम का रूप न लेने दे। नवंबर के महीने में मां के साथ संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिसंबर के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। फरवरी के महीने में बच्चों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। मई के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कार्यक्षेत्र पर भी कुछ अधिकारियों के साथ सहमति का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में सोशल मीडिया अथवा लेखन से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। जून के महीने का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। निजी जीवन की जिम्मेदारी के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में सेहत का ख्याल रखें। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सितंबर के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। गुड़ और शहद का सेवन करें। अपने क्रोध पर काबू रखें। योग और प्राणायाम करते रहें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!