आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 May, 2024 07:58 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों का पता लगा पाना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपनी मन की व्यथा जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग दूसरे लोगों से दूरी बनाकर अकेलेपन में रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में किसी न किसी क्षेत्र में कमी महसूस होती रहती है। सब कुछ होते हुए भी इनका मन अशांत होता है। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। जो कि बहुत बात इनके लिए मानसिक परेशानी का कारण भी बन जाता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र अथवा अध्यात्म के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन काल में एक स्तर पर पहुंचकर ये लोग भौतिक सुखों से दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आप मन और मस्तिष्क के मध्य उलझन में फंसे रहेंगे। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। इस वर्ष नकदी धन अधिक खर्च होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। मई के महीने का समय यात्राओं में बीतेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी समय ठीक रहेगा। जून के महीने में कोर्ट- कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। मां के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है। जुलाई के महीने में परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अगस्त के महीने का समय हालांकि आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा जिसके चलते अपने काम को सफलता से पूरा कर पाएंगे। सितंबर के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। अक्टूबर के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा है। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। नवंबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। कोई शॉर्टकट अपना कर काम करने की कोशिश न करें। दिसंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम न करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!