आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Oct, 2023 07:11 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन थोड़ा

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहता है। इन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मूलांक 8 वाले जातक स्वभाव के थोड़े रूखे होते हैं परंतु मन बहुत साफ होता है। ये लोग कभी किसी का बुरा नहीं चाहते। मूलांक 8 वाले जातक ईमानदार होते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सोच से परिपक्व होते हैं। जीवन में आए हुए उतार-चढ़ाव को देखकर इन लोगों को जिंदगी में अहम फैसले लेने की समझ अच्छी होती है। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। इन्हें ज्यादा बातचीत करना अच्छा नहीं लगता। ऐसा नहीं कह सकते कि ये लोग घमंडी होते हैं। परंतु इनके इस व्यवहार के कारण इनके मित्र कम बनते हैं। मूलांक 8 वाले जातक जीवन में आने वाले संघर्षों से कभी नहीं घबराते। ये लोग धैर्यवान एवं दृढ़ संकल्प शक्ति वाले होते हैं। हर बाधा और मुश्किल को पार कर अंत में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन में बहुत से काम विलम्ब से होते हैं। जिसके कारण इन्हें हताश नहीं होना चाहिए।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आप लोगों के लिए यात्राओं के योग लेकर आया है। सरकारी काम बनने के भी योग बनते हैं। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। अक्टूबर के महीने के शेष दिन थोड़े आलस्य भरे रहेंगे। नवंबर के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रखेगी।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। फरवरी के महीने में दोस्तों की मदद से कोई काम पूरा होगा। मार्च के महीने का समय सरकारी कामों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में भावनाओं में आकर निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को आगे बढ़ाने की योजना भी बनाएंगे। जून के महीने का समय अकस्मात धन प्राप्ति के योग लेकर आया है। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जुलाई के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। अगस्त के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। सितंबर के महीने में नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला-सफेद कंबल गणेश भगवान के चरणों में चढ़ाएं। परनिंदा से परहेज करें।  भगवान गणेश की आराधना करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!